Breaking News
recent

शिक्षक अभिभावक संघ की बैठक में इन व्यवस्थाओं पर हुई चर्चा

रामदेवरा. स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को शिक्षक अभिभावक संघ की बैठक आयोजित की गई। प्रधानाचार्य उगमसिंह तंवर ने बताया कि बैठक में राउमावि पोकरण के प्रधानाचार्य सांवलसिंह सनावड़ा के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। संघ के अध्यक्ष अभयसिंह ने विचारणीय बिंदुओं पर प्रकाश डाला।
नाचना. स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को शिक्षक अभिभावक संघ की बैठक आयोजित की गई। प्रधानाचार्य हुकमचंद मीना ने बैठक में विचारणीय बिंदुओं पर प्रकाश डाला। बैठक में विद्यालय विकास, समस्याओं के समाधान, व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान विद्यालय में रिक्त हुए लिपिक के पद पर नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर सरपंच किशनलाल, अमृतलाल पुरोहित, दुर्गादास टावरी, पदमीचंद सोनी, बद्रीप्रसाद टावरी, ललित खत्री, चंद्रप्रकाश, तुलछसिंह, नगसिंह सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

जनसुनवाई कार्यक्रम की बैठक 12 को
जैसलमेर.जिले में आमजन की परिवेदनाओं के निस्तारण एवं समस्याओं के समाधान के लिए 12 जुलाई को सुबह 10 बजे कलक्ट्रेट सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम के संबंध में बैठक का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी प्रभारी अधिकारी ,सम्पर्क पोर्टल अनुभाग जैसलमेर ने दी।

प्रशिक्षण व टीकाकरण कार्यक्रम 10 को
जैसलमेर. हज - 2018 में चयनित अभ्यर्थियों को हज यात्रा के दौरान किए जाने वाले अरकान, विभिन्न गतिविधियों, टीकाकरण एवं व्यवस्थागत निर्देशों की जानकारी उपलब्ध करवाए जाने के संबंध में 10 जुलाई के दौरान प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होगा। स्टेट हज कमेटी प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए प्रशिक्षक नियुक्त किए गए हैं।

छात्राएं करेगी पीएम से मुलाकात
पोकरण. स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय की दो छात्राएं सात जुलाई को जयपुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेगी। विद्यालय के व्यवस्थापक सुरेन्द्र केवलिया ने बताया कि 12वीं वाणिज्य वर्ग में भावना रंगा व 10वीं में आयुषी छंगाणी के जिले में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान अर्जित करने पर प्रधानमंत्री के जयपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुलाकात के लिए चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि ये छात्राएं सात जुलाई को जयपुर जाएंगी तथा प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेगी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.