Breaking News
recent

सुबह से शाम तक क्यों पेड़ से नहीं उतरने दिया उप सरपंच का शव

राजसमंद/खमनोर.
सेमा उप सरपंच राकेश श्रीमाली का शव रविवार सुबह खेत पर स्थित पेड़ से लटका मिला। जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद एएसपी मनीष त्रिपाठी के साथ तीन थानों का जाब्ता मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का माना, मगर परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए विरोध किया। जिसके बाद तीन थानों का जाब्ता मौके पर पहुंच गया। बाद में एफएसएल दल व डॉग स्क्वायड के पहुंचने के बाद व जांच करने पर शाम करीब छह बजे फंदे से उतार कर शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।

मोबाइल स्वीच ऑफ आया

पुलिस के अनुसार सेमा निवासी राकेश श्रीमाली (56) पुत्र श्रीलाल श्रीमाली शनिवार रात दस बजे भी घर नहीं पहुंचे। परिजनों ने उनके मोबाइल पर कॉल किया, मगर मोबाइल स्वीच ऑफ आया। जिसके बाद परिजनों ने रात में ही थाने में सूचना देने के साथ तलाश शुरू कर दी, मगर रविवार सुबह आठ बजे तक भी कोई पता नहीं चल पाया।

देलवाड़ा से जाब्ता भी पहुंचा

पुलिस ने गुमशुदगी का प्रकरण दर्ज करने के बाद परिजनों के साथ तलाश शुरू कर दी। सेमा गांव में ईंट भट्टा के पास बाइक दिखी, तब परिजनों व पुलिस ने आस पास के खेतों को तलाशा, तो एक खेत पर बबूल के पेड़ से रस्सी के फंदे पर उनका शव लटका मिला। इस पर खमनोर थाना प्रभारी पेशावर खान मय जाब्ते के घटना स्थल पर पहुंच गए। बाद में राजसमंद से एएसपी त्रिपाठी के अलावा राजसमंद डीएसपी राजेंद्रसिंह, नाथद्वारा सीआई महिपालसिंह व देलवाड़ा का जाब्ता भी पहुंच गया।

एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना स्थल पर पजिनों ने हत्या की आशंका जताई, तो उदयपुर से एफएसएल टीम ने पहुंचकर तहकीकात के लिए आवश्यक साक्ष्य जुटा लिए। बाद में परिजन व गांव के लोग डॉग स्क्वायड से जांच की मांग पर अड़ गए। तब चित्तौडग़ढ़ जिले से शाम करीब छह बजे डॉग स्क्वायड टीम पहुंची और घटना स्थल की समग्र पहलुओं पर जांच के बाद शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खमनोर के मुर्दाघर में रखवा दिया। शाम करीब सात बजे पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

हत्या का प्रकरण दर्ज
तुषार श्रीमाली की रिपोर्ट पर खमनोर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी। देर रात किया अंतिम संस्कार खमनोर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद करीब साढ़े सात बजे शव सेमा में घर लाया गया, जहां से करीब आठ बजे अंतिम के संस्कार के लिए रवाना हुए। पुलिस जाब्ते के साथ सैकड़ों ग्रामीणों की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान श्री श्रीमाली संस्था मेवाड़ अध्यक्ष डॉ. मोहनलाल श्रीमाली, राजेन्द्र श्रीमाली, यूआईटी चैयरमेन रविन्द्र श्रीमाली, कांगे्रस नेता सुरेश श्रीमाली, नेता प्रतिपक्ष दिनेश श्रीमाली, रमेश श्रीमाली, मनीष श्रीमाली, राजसमंद अध्यक्ष लोकेश श्रीमाली मौजूद रहे।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.