Breaking News
recent

नकली नोट छापने के आरोप में साउथ की ये एक्ट्रेस हुई गिरफ्तार!

केरल की टीवी अभिनेत्री सूर्या शिशकुमार, उसकी मां और बहन को नकली नोट छापने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार तीनों अपने घर पर नकली नोट छापती थीं। सूर्या शिशकुमार पूर्व में हुए नुकसान की भरपाई करने के लिए नकली नोट छापने का काम कर रही थीं। सूर्या एक प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं और वह केरल के कई टीवी चैनलों पर प्रसारित होने वाले कई सीरियल में अभिनय कर चुकी हैं।

जाह्नवी के बाद अब बहन खुशी कपूर भी करेंगी बॉलीवुड डेब्यू! धड़क की प्रमोशन के दौरान जाह्नवी ने खोला राज।

पुलिस क्षेत्राधिकारी वीएस सुनील कुमार की अगुआई में पुलिस दल ने बुधवार को सूर्या और उसके परिवार के सदस्यों को गिरफ्तार किया। सुनील कुमार ने बताया कि उन्हें अभिनेत्री के घर से नोट छपाई की हर तरह की सामग्री मिली है। उन्होंने कहा कि गुरुवार को इनके दो और साथी गिरफ्तार किए गए जिससे इस मामले में गिरफ्तार हुए लोगों की संख्या आठ हो गई है। सभी गिरफ्तार व्यक्यिों को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

B'day Spl: किंग खान के साथ काम कर चुके हैं जायद खान, फिर भी बॉलीवुड में हैं फ्लॉप! ऋतिक से है खास रिश्ता...

सुनील कुमार ने कहा, ‘हमें वहां से दो लाख रुपये के नकली नोट मिले....हमने कागज, प्रिंटर्स और नकली नोट बनाने में प्रयुक्त होने वाली अन्य सामग्री जब्त की। उनके घर पर इतनी सामग्री थी कि जिससे 50 लाख रुपये के नकली नोट छापे जा सकते हैं।’ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘अभिनेत्री और उसके परिवार ने कबूल किया है कि वे लोग पिछले साल सितंबर से नकली नोट छापने का काम कर रहे थे।’

सूरज पंचोली के प्यार में पागल थी ये हसीन अदाकारा, प्रेग्नेंसी की खबर सुन कर लिया था सुसाइड, जानें क्या है पूरी कहानी

दिल्ली में खत्म हुई 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' की शूटिंग, अनुपम ने ट्वीट कर दिल्लीवासियों का किया शुक्रियादा



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.