Breaking News
recent

यहां मंत्री—विधायक लड़ रहे हैं सडक पर ,,,लेकिन पार्टी की अनुशासन समिति 'मौन' मुद्रा में

यहां मंत्री—विधायक लड़ रहे हैं सडक पर ,,,लेकिन पार्टी की अनुशासन समिति 'मौन' मुद्रा में
जयपुर।
राजस्थान में भाजपा सरकार के मंत्री और विधायक कहीं निजी मतभेदों तो कहीं तबादलोें के फेर में सड़कों पर लड रहे हैं। लेकिन प्रदेश भाजपा की अनुशासन समिति सब कुछ देख कर बीते दो सा से 'मौन'मुद्रा में है। प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों का कहना है कि चुनावी साल में जिस तरह से सरकार किसी को नाराज नहीं करना चाहती है उसी तरह से पार्टी की अनुशासन समिति भी मंत्री और विधायकों पर अनुशासन का डंडा न चला कर 'मौन' मुद्रा में चल रही है। वहीं प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में शीर्ष नेतृत्व और अनुशासन समिति की यह 'मौन' मुद्रा चर्चा का विषय बनी हुई है।
चुनावी साल में अनुशासन समिति की 'मौन' मुद्रा
प्रदेश भाजपा के सूत्रों का कहना है कि सरकार किसी भी स्तर पर चुनावी साल मेें मतदाताओं को नाराज नहीं करना चाहती तो पार्टी विधायकों और मंत्रियों पर। अब स्थिति ऐसी है कि मंत्रियों और विधायकों के सार्वजनिक स्थानों पर अनुषासन तोड़ने के मामले सामने आ चुके है। लेकिन इन विधायकों और मंत्रियों पर कार्यवाही करने को लेकर प्रदेश भाजपा की अनुशासन समिति पूरी तरह से 'मौन' मुद्रा में चल रही है। जिससे आम कार्यकर्ता भी पार्टी लाइन से उतर रहा है और जिसका खामियाजा पार्टी को विधान सभा चुनाव में कहीं न कहीं चुकाना पडेगा।

गुंजल—चन्द्रकांता मेघवाल से लेकर सराफ और भीमाभाई डामोर भिडे
पांच महीने पहले कोटा उत्तर से विधायक प्रहलाद गुंजल और रामगंजमंडी विधायक चन्द्रकांता मेघवाल सार्वजनिक तौर पर भिड गए। इसके बाद तबादलों को लेकर शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी से तिजारा विधायक मास्टर ममन सिंह यादव और फिर अजमेर में चिकित्सा राज्यमंत्री बंशीधर बाजिया के बीच सार्वजनिक स्थान पर जम कर तू तू मैं मैं हुई। वहीं सोमवार को तबादलों को लेकर ही चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ और संसदीय सचिव भीमाभाई डामोर के बीच प्रदेश भाजपा कार्यालय में ही तीखी तकरार हुई।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.