Breaking News
recent

बकरी को बचाने कुएं में उतरा किसान जहरील गैस से हुआ बेसुध, बाहर निकालने में पुलिस प्रशासन के हाथ पैर फूले, एसडीआरएफ ने रेसक्यू कर किसान को बाहर निकाला

काछोला।

गोपालपुरा गांव में बुधवार को कुएं में बकरी गिर जाने से कुएं में उतरा कुएं में जहरीली गैस से बेसुध हो गया। सूचना पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा, लेकिन कुएं में जहरील गैस होने से उनके हाथ पैर फूल गए। बाद में एसडीआरएफ की टीम को बुलाया। आखिर एसडीआरएफ की टीम ने दो घंटे की मशक्कत के बाद रेसक्यू कर किसान को बाहर निकाला गया। किसान को मांडलगढ़ चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है।

 

READ: दो करोड़ का नया एसडीएम भवन भी टपकने लगा, दस दिन पहले ही हुआ था उद्घाटन, गुणवत्ता पर उठने लगे सवाल


गोपालपुरा निवासी कैलाश जाट की बकरी घूमते—घूमते अचानक कुएं के पास पहुंची और कुएं में जा गिरी। जब इसकी जानकारी कैलाश को हुई तो उसने अपने साथियों के साथ एक रस्सा लेकर कुएं के पास स्थित पेड़ पर बांधकर कुएं में उतर गया। बकरी को बांधकर साथियों ने रस्से को बाहर खींचा तो बकरी को बाहर निकाल लिया। साथियों ने दोबारा रस्सी को कुएं में फेंका। लेकिन कैलास जहरीली गैस के कारण बेसुध हो गया।

 

READ: मेडिकल कॉलेज में एनआरआई भी आएंगे डॉक्टर बनने, फिलहाल काउंसलिंग पर हाईकोर्ट की रोक, एक अगस्त से नहीं हो पाएगी पढ़ाई

 

साथियों ने चिल्लाकर लोगों को इकट्ठा किया और मामले की जानकारी मांडलगढ़ थाने में दी। जिस पर मांडलगढ़ थाना पुलिस एवं मांडलगढ़ पुलिस उप अधीक्षक राजेंद्र सिंह नैनए तहसीलदार नंदवनसिंह मौके पर पहुंचे। कुएं में जहरीली गैस देखकर वहां कोई कुएं में उतरने को तैयार नहीं हुआ। बाद में जिला मुख्यालय से एसडीआरएफ टीम को मौके पर बुलाया गया। चिकित्सा टीम की देखरेख में किसान को रेसक्यू कर कुएं से बाहर निकाला गया।


परिजनों का रो—रोकर बुरा हाल
रेस्क्यू टीम ने कैलाश जाट को कुएं से बाहर निकाला। बेसुध कैलाश को को देखकर परिजनों का रो—रोकर बुरा हाला था।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.