सवाईमाधोपुर. शक्ति दल के तत्वावधान में मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले से रवाना हुई यात्रा मंगलवार को सवाईमाधोपुर पहुंची।
दल के अध्यक्ष श्यामसिंह मीणा व प्रीतम मीणा ने बताया कि सोमवार को श्योपुर के टोड़ी बाजार गणेशमंदिर से यात्रा रवाना हुई। यात्रा मंगलवार को सवाईमाधोपुर पहुंची है। बुधवार को त्रिनेत्र गणेश मंदिर में झंडा चढ़ाया जाएगा। जत्थे में करीब 250 श्रद्धालु शामिल है।
निकाली कलश यात्रा
पीपलवाड़ा. अटल सेवा केंद्र में गणेश मूर्ति व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हथडोली के परिसर में सरस्वती मूर्ति तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अवसर पर मंगलवार को कलशयात्रा निकाली गई। कलशयात्रा में ग्रामीण महिलाओं ने गांव परिक्रमा की। इस दौरान सैकड़ों ग्रामीण कलशयात्रा के साथ रामधुनी करते हुए साथ-साथ चल रहे थे। वहीं युवाओं की टोली कलशयात्रा के आगे आतिशबाजी करते हुए चल रही थी।
कलशयात्रा आज
सवाईमाधोपुर. आदिनाथ नगर एवं महावीर नगर मंदिर सेवा समिति के तत्वावधान में बुधवार से आदिनाथ नगर स्थित मंदिर परिसर में अचल प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव मनाया जाएगा। आचार्य पं.ताराचंद शास्त्री ने बताया कि सुबह सात बजे कर्म कुटि एवं गंगा आमंत्रण होगा। सुबह नौ बजे से नई अनाज मण्डी परिसर से गंगाजल कलशयात्रा एवं प्रधानकुण्ड की बोली लगाई जाएगी।
बौंली. कस्बे के जगन्नाथ जी के मंदिर के समीप गंगा माता मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम मंगलवार से शुरू हुआ जो गुरुवार को स्थापना के साथ समापन होगा। कार्यक्रम के तहत मंगलवार सुबह मुरली मनोहर मंदिर से कलश यात्रा शुरू हुई जो जगन्नाथ मंदिर पहुंची। जहां पंडित ज्ञान चंद गौतम के निर्देशन में गंगा माता मंदिर में मंडल पूजा, धान्यदिवास, जलाधिवास आदि हुए। गुरुवार को शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद मूर्ति स्थापना, पूर्णाहुति, ब्राह्मण भोज होगा। कार्यक्रम में खुशीराम सिसोदिया, राजेंद्र सिंह सिरोहिया, सीताराम राठौड़ आदि मौजूद थे।
कनेक्टिविटी नहीं, काम अटके बीएसएनएल कर्मचारी नहीं दे रहे ध्यान आम जन परेशान
मित्रपुरा. उप तहसील कस्बे में बीएसएनएल की सर्विस से बैंककर्मी, ई-मित्र संचालक परेशान है। गत शुक्रवार से बीएसएनएल की सेवाएं बाधित होने से लोगों को बैंक को एवं ई मित्रों के अपने कागजात बनवाने के एवं पैसों के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
मित्रपुरा में बालिका प्राथमिक विद्यालय के सामने लगी हुई डीपी की जर्जर हालत के बारे में कई बार बीएसएनएल के कर्मचारियों एवं अधिकारियों को अवगत करवाने के पश्चात उसे बदला या मरम्मत कार्य नहीं कराया गया है। कनेक्टिविटी के नहीं आने से बैंक ऑफ बड़ौदा के कर्मचारियों और ग्राहकों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
आए दिन कनेक्टिविटी नहीं आने की बात सुनकर ग्राहकों को बैंक से बैरंग लौटना पड़ता है। बैंक कर्मचारी नेमी चंद मीणा ने बताया कि हमारे लिए एक तरफ बैंक कार्य वहीं दूसरी तरफ कनेक्टिविटी की समस्या बनी हुई है। बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक दिनेश मीणा ने बताया कि हमने कई बार बीएसएनएल के कर्मचारियों व अधिकारियों को अवगत करवा दिया है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बीएसएनएल के केपी मीणा ने बताया कि उदगांव से दतुली तक बीच में लाइन फॉल्ट हो जाने से यह परेशानी हुई है, जिसे जल्द ठीक करवा दिया जाएगा।





No comments:
Post a Comment