Breaking News
recent

आज ही के दिन पैदा हुआ था यह वेस्टइंडीज क्रिकेटर जिसके लिए एक्ट्रेस ने राजेश खन्ना से एंगजमेंट तोड़ दी

नई दिल्ली । क्रिकेट के महान ऑल-राउंडर सर गैरी सोबर्स का जन्म आज के ही दिन 28 जुलाई, 1936 को बाराबडोस में हुआ था । सर गैरी सोबर्स वेस्टइंडीज के महान खिलाड़ी रहे हैं। 60 से 70 के दशक में जिस कैरेबियाई खिलाड़ी का सबसे ज्यादा खौफ क्रिकेट की दुनिया में था वो गैरी सोबर्स ही थे। सोबर्स विश्व के महान ऑलराउंडर में आज भी शुमार हैं । हारे हुए मैच को अकेले दम पर पलटने वाले खिलाड़ी थे सर गैरी सोबर्स ।

लगाए थे एक ही ओवर में 6 छक्के
क्रिकेट के महान ऑल-राउंडर सर गैरी सोबर्स ने 31 अगस्त, 1968 को यह एतिहासिक काम किया था। इन्हें खुद डोनाल्ड ब्रैडमैन ने पाँच सबसे बड़े क्रिकेटर्स में से एक बताया था, सोबर्स प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 6 छक्के मार कर ऐसा करने वाले पहले क्रिकेटर बने थे। नॉटिंघमशायर के कप्तान के रूप में खेलते हुये उन्होंने ग्लेमॉर्गन के मैल्कम नैश के खिलाफ ऐसा किया। इस ओवर में 5 बार उन्होंने गेंद को मैदान के बाहर पहुंचाया और छठी बार गेंद रोजर डेविस के हाथों में गई पर दुर्भाग्य से वो बाउंड्री के बाहर चली गई। इससे पहले एक ओवर में सबसे ज्यादा 34 रन बनाने का रिकॉर्ड टेड एलेस्टन के नाम था।

 

कमाल का बल्लेबाजी औसत, साथ ही तीन तरह की गेंदबाजी
टेस्ट में उनका 57.78 का औसत बताता है कि बल्लेबाजी में उन्हें कितनी महारत हासिल थी। बल्लेबाजी के अलावा सोबर्स तीन तरह से गेंदबाजी भी कर लिया करते थे। वह मीडियम पेसर तो थे ही साथ ही लेफ्ट ऑर्म ऑर्थोडॉक्स और चाइनामैन स्टाईल में बॉलिंग करना उनकी खासियत थी। इतने प्रतिभाशाली होने के चलते ही टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने कई मुकाम हासिल किए। रिटायर होने से पहले सोबर्स ने सिर्फ एक वनडे मैच खेला जिसमें उन्होंने एक विकेट भी लिया था ।


जब सोबर्स की मोहब्बत में पड़ राजेश खन्ना को कहा ना
सर गैरी सोबर्स की लोकप्रियता 60 के दशक में पूरे विश्व में फैल गई थी। भारत में भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग थी। उस जमाने की मशहूर मॉडल अंजू महेंद्रू और गैरी सोबर्स के अफेयर के किस्से खूब चर्चा में रहे। अफवाह तो यहां तक उड़ी थी कि गैरी सोबर्स के लिए अंजू महेंद्रू ने सुपरस्टार राजेश खन्‍ना से अपनी एंगेजमेंट तक तोड़ दी थी। अंजू जब गैरी सोबर्स से साल 1966 में मिली तब वो सिर्फ 16 साल की थीं।

 

पेरेंट्स की वजह से हुए अलग
दोनों एक-दूसरे की तरफ काफी अट्रैक्टेड थे। जब अंजू गैरी से मिली थीं तब उनकी एंगेजमेंट सुपरस्टार राजेश खन्ना से हो चुकी थी। लेकिन गैरी के प्रपोजल को एक्सेप्ट करने के लिए अंजू ने राजेश खन्‍ना से अपनी एंगेजमेंट तोड़ दी। यह दोनों लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में भी रहे। पर इनके लॉन्ग डिस्टेंस रोमांस की एंडिंग शादी से नहीं हो पाई क्योंकि अंजू के पेरेंट्स अंजू की शादी किसी विदेशी से नहीं कराना चाहते थे। इस वजह से इस कपल को अपने रिलेशनशिप को यहीं खत्‍म करना पड़ा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.