राजसमंद. सरकार की महत्वाकांक्षी अन्नपूर्णा दूध योजना के लिए पहले ही दिन दूध एकत्र करने में स्कूलों को पसीना आ गया। सबसे ज्यादा समस्या ग्रामीण क्षेत्रों में हुई। कई स्कूलों में आधा खुला तथा आधा पैकटवाला दूध बच्चों को पिलाया गया। कुछ स्कूलों में दूध की कमी के चलते बच्चों के वंचित रहने की भी सूचना मिली है। राउप्रावि सियाणा में स्थानीय स्तर पर उपलब्धता के अनुसार दूध नहीं मिलने पर आधे बच्चों को खुुला तथा आधे बच्चों को सरस का दूध पिलाया गया। अन्नपूर्णा दूध योजना के शुभारम्भ पर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर से निरीक्षण पर आए अक्खाराम चौधरी को रिछेड़ के राउमावि में कई अनियमितता मिलीं। चौधरी के अनुसार उन्होंने राउमावि फरारा, पीपरडा, राजसमंद, रिछेड़ एवं शारदे बालिका छात्रावास चारभुजा का अवलोकन किया। इस दौरान फरारा एवं पीपरड़ा में विधिवत रूप से दूध पिलाने की योजना की शुरुआत अभिभावकों के सानिध्य में हुई। राउमावि रिछेड़ में रिकॉर्ड संधारण में भारी अनियमितता देखने को मिली। यहां प्रधानाचार्य द्वारा योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार नहीं किया जाना पाया गया। अभिभावक-शिक्षक परिषद की बैठक का रजिस्टर संधारित नहीं मिला तथा योजना के संचालन के लिए शिक्षकों का कार्यभार विभाजन भी नहीं होना पाया गया। निरीक्षण के दौरान चौधरी के साथ अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी पंकज सालवी, सहायक परियोजना समन्वयक नारायणसिंह राव थे।
बच्चों नहीं पिया फीका दूध
केलवा. कस्बे के राबाउमावि में प्रधानाचार्य अनिल मेड़तवाल समाजसेवी बाबूलाल कोठारी ने योजना का शुभारंभ किया, लेकिन दूध फीका होने से कई बालिकाओं को पसंद नहीं आया और उन्होंने दूध नहीं पीया। वहीं, स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में अध्यापक अभिभावक परिषद की बैठक के दौरान योजना का शुभारंभ किया गया। इधर, आंगनवाड़ी केंद्रों पर भी मासूम बालकों को भी दुग्ध योजना में शामिल करने की मांग किशनलाल पालीवाल, दीपक कुमार, राजू बिहारी एवं दिनेश रेगर आदि ने की है।
चारभुजा. तहसील की 15 पंचायतों के 900 विद्यार्थियों को दूध पिलाया गया। राआउमावि चारभुजा में संस्था प्रधान बीरबल मीणा, समाजसेवी मांगीलाल सिंघवी, कन्हैयालाल कावडिय़ा ने बच्चों को दूध पिलाकर योजना का शुभारम्भ किया। बालिका उमावि में अभिभावक प्रकाश टेलर व कार्यवाहक संस्था प्रधान नरेश कुमार, निचला घाटड़ा रामावि में संस्था प्रधान सुरेश कुमार दवे, कुम्भलगढ़ उप प्रधान नारायण सिंह सोलंकी, खरनोट विद्यालय में सैवन्त्री सरपंच विकास दवे के सानिध्य में योजना की शुरुआत हुई।





No comments:
Post a Comment