Breaking News
recent

सांसद हरीशचंद्र मीना को रोककर बताई पीड़ा

गीजगढ़. पाटन गांव से लौटते समय गीजगढ़ कस्बे के हनुमान द्वार गेट के पास शनिवार को कस्बे के महिला-पुरुषों ने सांसद हरीशचंद्र मीना की गाड़ी रुकवाकर पीड़ा सुनाई। श्यामसिंह भाटी सहित अन्य ने बताया कि कस्बे के मुख्य बाजार में सालभर से जलदाय विभाग के अधिकारियों की अनदेखी से पेयजल संकट है। ग्रामीणों को दो-तीन किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ रहा है।बिजली की भी अघोषित कटौती हो रही है। संासद ने ग्रामीणों से अपनी समस्याओं को लेकर रविवार को जयपुर आने की बात कही।

 


ग्रामीणों ने बताया कि पेयजल समस्या हल नहीं होने तक क्षेत्र में आने वाले जनप्रतिनिधियों का विरोध किया जाएगा। इस दौरान रामप्रसाद खादी, मदनमोहन मुद्गल, देवेन्द्रसिंह चांपावत, हनुमान सैकड़ा आदि मौजूद थे।

 

 

बंद हुआ एनिकट से रिसाव


कुण्डल. खोर्रा-कलां गांव के एनिकट में आधा दर्जन से अधिक स्थानों से हो रहा रिसाव शनिवार को बंद हो गया। रामसिंह राजावत ने बताया कि पहाड़ की तलहटी में पांच वर्ष पूर्व 9 लाख 8 6 हजार की लागत से पक्के एनिकट का निर्माण किया गया था। अच्छी बरसात नहीं होने के चलते पूर्व में पूरा नहीं भरा था। इस बार एनिकट भरने के बाद निर्माण कार्य की पोल खुल गई। वहीं करीब दो माह पूर्व ही 3 लाख 59 हजार रुपए की लागत से एनिकट का मरम्मत कार्य और पक्की दीवार बनाने का कार्य किया गया था।

 

इसके बाद भी एनिकट में रिसाव हो गया था। मौके पर पहुंचे जल संसाधन के सहायक अभियंता ने बताया कि जांच करने पर पाया कि हाल में हुए मरम्मत कार्य में किसी भी प्रकार की कमी नहीं मिली। एनिकट की दीवारों के समीप राखुडी मिट्टी होने से रिसाव हो रहा था। उसके स्थान पर रेतीली मिट्टी डालकर रिसाव को बंद किया।

 

जिला कलक्टर के निर्देश पर जांच के लिए अधिशासी अभियंता भौतीलाल मीना शुक्रवार दोपहर पहुंचे थे। सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता को कार्य में लापरवाही बरतने पर नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए थे। मैसर्स बोहरा कंस्ट्रक्शन कम्पनी और जायसवाल कंस्ट्रक्शन कम्पनी को दो वर्ष के लिए ब्लैकलिस्टेड करने की कार्रवाई भी की गई थी।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.