Breaking News
recent

एसडीओ को ज्ञापन सौंप जताया विरोध

बांदीकुई. सैन समाज की ओर से उपखण्ड अधिकारी चिम्मनलाल मीणा को ज्ञापन सौंपकर श्मशान घाट के समीप स्थित सैन बगीची की भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को रोक नामांतकरण खोलने की मांग की। सैन समाज अध्यक्ष प्रकाशचंद सैन ने बताया कि श्मशान घाट के समीप सैन बगीची स्थित है। कुछ भूमि का अन्य के नाम नामांतकरण खोलने के लिए प्रयासरत है। उक्त भूमि एक व्यक्ति द्वारा समाज के नाम दी गई थी। बगीची का समाज गत 70 वर्षों से उपयोग करता आ रहा है।

 

इस बगीची में पूर्व उ"ा शिक्षा मंत्री शैलेन्द्र जोशी ने चारदीवारी का निर्माण कराया, वहीं तत्कालीन मंत्री रामकिशोर सैनी ने एकलबिंदु का निर्माण कराया था। इस बगीची का उपयोग अन्य समाज के लोग भी करते हैं। ऐसे में मामले की जांच कर अन्य व्यक्ति के नाम नामांतकरण खोलने पर रोक लगाई जाए। उन्होंने उक्त भूमि को दान पत्र के आधार पर सैन समाज के नाम रिकॉर्ड में इन्द्राज करने के आदेश जारी किए जाने की मांग की। इस पर उपखण्ड अधिकारी ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

 

ज्ञापन सौंपने वालों में डॉ.सोहनलाल, शिवदयाल सैन, ओमप्रकाश, हरिमोहन, कैलाशचंद, राकेश कुमार गुढ़ा, रामरतन, युवाराज, राजेश, योगेश कुमार, विनोद कुमार, महेश सैन, विनोद कुमार, मदनलाल, द्वारकाप्रसाद, विक्रम एवं प्रेमनारायण शामिल थे।

 

 

लालसोट. जलदाय विभाग द्वारा शहर के ग्रामीण वार्डों में पेयजल आपूर्ति के लिए बनाई गई आठ करोड़ रुपए की नवीन पेयजल योजना से वंचित रखने का आरोप लगाते हुए वार्ड 4 व 13 के लोगों ने 13 जुलाई को जलदाय विभाग के सहायक अभियंता कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी।

 


ग्रामीण मुरारीलाल बोहरा, संतोष शर्मा, रामवतार शर्मा, रामकिशोर सैनी, प्रकाश सैनी, हीरालाल सैनी, लाडा देवी समेत कई जनों ने बताया कि जलदाय विभाग ने शहर के ग्रामीण वार्डों में पेयजल आपूर्ति के लिए आठ करोड़ रुपए की पेयजल योजना का कार्य पूरा करने के बाद अब पेयजल आपूर्ति भी शुरू दी है। इस योजना से वार्ड 4 व 13 में पाइप लाइन नहीं बिछाते हुए दीवान की कोठी, झांपदा वालोंं की ढाणी, लोटन ढाणी एवं मंडावरा ढाणी के सैकड़ों परिवारों को इस योजना को वंचित कर दिया है।

 

लोगों ने कहा कि वार्ड 4 व 13 में अधिकांश परिवार पानी खरीद कर अपनी प्यास बुझाने को मजबूर है और क्षेत्र में व्याप्त पेयजल संकट को दूर करने व नवीन पेयजल योजना से जोडऩे की मांग को लेकर कई बार विभाग के अधिकारियों को भी ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया जा चुका है। ग्रामीणों ने बताया कि 12 जुलाई तक समस्या का समाधान नहीं किया तो 13 को जलदाय विभाग कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। (नि.प्र.)



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.