Breaking News
recent

उज्ज्वला योजना में जांच के लिए कमेटी, बैठक में उठे ये मुद्दे

बीकानेर. केन्द्र प्रवर्तित योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए बनी जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) निष्प्रभावी साबित हुई है। इस समिति की रविवार को केन्द्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें सदस्यों ने बिजली कनेक्शन, आवास और पोषाहार को लेकर अनियमितताओं को आरोप लगाए।

 

बैठक में समिति सदस्यों ने कहा कि दीनदयाल ग्रामज्योति योजना में विद्युत कनेक्शन के डिमांड नोटिस निकलने के एक साल तक कनेक्शन नहीं होते। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना में जीओ टैगिंग में पक्षपात हो रहा है। आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषाहार को लेकर धांधली है। वहीं उज्ज्वला योजना में पैसे लिए जा रहे हैं। समिति ने पैसे लेने के मामले में जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई। बैठक में जनप्रतिनिधि व अधिकारी शामिल हुए।

 

सबको शुद्ध पानी
समिति अध्यक्ष केन्द्रीय मंत्री मेघवाल ने सदस्यों की शिकायतें सुनने के बाद कहा कि अधिकारी समन्वय से काम करें। सरकार के एक-एक पैसे का उपयोग पारदर्शिता से हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को शुद्ध पेयजल मिले। आवश्यकता के अनुरूप नई स्कीम्स बनाई जाएं।

 

मंत्री ने दिए निर्देश
बैठक में समिति सदस्य दिल्लू खां कोहरी ने ग्रामज्योति योजना के तहत डिमांड नोटिस जमा करवाने के लम्बे समय बाद भी कनेक्शन नहीं देने की शिकायत की। समिति सदस्य प्रियंका, हुक्माराम, देवीराम तथा अमजल भील की शिकायत पर मंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना में जीओ टैगिंग समय पर तथा निष्पक्ष तरीके करने के निर्देश दिए।

 

श्रीडूंगरगढ़ और छत्तरगढ़ के आंगनबाड़ी केन्द्रों में दिए जाने वाले पोषाहार में ठेकेदारों का हस्तक्षेप होने की शिकायत पर जांच के बाद रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की उपनिदेशक को निर्देश दिया गया। इसी प्रकार उज्ज्वला योजना में कनेक्शन के दौरान अनियमितताओं की शिकायत को गंभीरता से लिया गया।

 

प्रदेश उपाध्यक्ष का स्वागत

बीकानेर. भाजपा विचार परिवार के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार व्यास के रविवार को बीकानेर में स्वागत किया गया। सुरेश छींपा ने बताया कि प्रदेश उपाध्यक्ष ने पूर्व विधायक नन्द लाल व्यास के गजनेर रोड स्थित हाइटेन्ट पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष का स्वागत किया। पार्षद लक्ष्मीनारायण व्यास, रूपाराम, राजू, हरिकिशन, प्रकाश आदि उपस्थित थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.