पत्रिका में खबर प्रकाशन के बाद विदेश मंत्री ने मांगी जानकारी, विदेश मंत्री के रिट्वीट के बाद हुआ निर्णय, पत्रिका बनी मददगार
बाड़मेर .
भारत और पाकिस्तान के बीच चलने वाली थार एक्सप्रेस को पाकिस्तान के जीरो प्वाइंट रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया है। बाड़मेर की रेशमा का शव रेल से भारत पहुंचे इसके लिए दोनों देशों की ओर से मानवता की बड़ी मिसाल सामने आ रही है। परिजन रेशमा का शव लेकर रवाना हो गए है। इसकी जानकारी मिलने पर उनके पहुंचने के इंतजार में रुकी हुई है थार एक्सप्रेस।
बाड़मेर के अगासड़ी गंाव की रेशमा अपने रिश्तेदारों से मिलने पाकिस्तान गई हुई थी। 25 जुलाई को बुखार पीडि़त होने पर उसका इंतकाल हो गया। इसके बाद परिजनों के लिए शव लाने में परेशानी हो रही थी। पत्रिका में प्रकाशित समाचार बाड़मेर की रेशमा का पाकिस्तान में इंतकाल, परिजन शव लाने को लेकर परेशान शीर्षक से प्रकाशित समाचार बाद भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इसको ट्वीट किया और पाकिस्तान विदेश मंत्रालय से मदद को लेकर प्रयास किए गए। शुक्रवार को तय हो गया था कि रेशमा का शव भारत आ जाएगा। इसके लिए रेल और रोड़ मार्ग को लेकर बात की गई थी। इधर परेशानी हो गई कि 28 जुलाई को वीजा एक्सटेंशन के लिए कागजात परिजनों ने पाकिस्तान एम्बेसी में जमा करवा दिए थे।
इन कागजात को शुक्रवार का अवकाश होने से निकाल नहीं पाए। इसकी जानकारी पुन: विदेश मंत्रालय को मिलने पर परिजनों को कागजात शनिवार को दिलवाए गए। तब तक देरी होने पर थार एक्सप्रेस रवाना होकर खोखरापार के जीरो प्वाइंट रेलवे स्टेशन आ गई। परिजनों की ओर से कागजात मिलने और रवाना होने की जानकारी मिलने पर जिला कलक्टर बाड़मेर शिव प्रसाद मदन नकाते ने विशेष प्रयास करते हुए एक घंटा गाड़ी को फिलहाल रोकने का कहा। इस पर 4.10 बजे गाड़ी रोक दी गई है। रेशमा के शव केा भारत लाने के लिए यह गाड़ी अभी एक घंटा रुकी है।





No comments:
Post a Comment