Breaking News
recent

हरयाळो राजस्थान: पौधारोपण के लिए आगे आए हाथ

दौसा. पत्रिका के हरयाळो राजस्थान अभियान का आगाज रविवार सुबह जिलेभर में पौधारोपण के साथ हो गया। देवनगरी स्थित गेटोलाव धाम में राजस्थान बचाओ धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष औंकारसिंह लखावत, दौसा विधायक शंकरलाल शर्मा, जिला कलक्टर नरेशकुमार शर्मा, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं शहर के कई जनप्रतिनिधियों ने छाया व फलदार पौधे लगाकर कार्यक्रम का आगाज किया। गेटालाव धाम पर पहले ही दिन 1001 पौधे लगाए गए।

 


यहां पर पहला पौधा राजस्थान बचाओ धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष लखावत, दौसा विधायक शर्मा, जिला कलक्टर एवं एसडीएम संतोष गोयल, जिला शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा आदि ने छायादार पौधा लगाकर कार्यक्रम शुरू कराया। बस इसके बाद एक -एक कर वहां जो भी पहुंचा, उसने ही पौधा लगाना शुरू कर दिया। यहां पौधे लगाने वालों में ऐसा जुनून दिख रहा था, कि कोई थांवले में खाद डाल रहा तो कोई पौधा उठा कर ला रहा था। पौधा लगाकर उनमें पानी डालने की मानो होड़ मची रही।

 


इस अवसर पर लखावत ने कहा कि पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के लिए हमको फिर पुराने रास्ते पर चलना होगा। भागमभाग की जिंदगी में पर्यावरण एवं प्रकृति के पुराने रास्तों से भटक गए, लेकिन अब जीने के लिए पुराने ट्रैक पर आना जरूरी हो गया है। विधायक शंकरलाल शर्मा ने कहा कि पौधे लगाकर उनकी सार-सम्भाल करना जरूरी है। तभी जाकर वह उन्नत होगा। उन्होंने कहा कि गेटोलाव धाम को वे बड़े पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि सभी संगठनों को भी ऐसे अभियानों के लिए आगे आना होगा।

 


जिला कलक्टर नरेशकुमार शर्मा ने कहा कि राजस्थान पत्रिका सामाजिक सरोकार के काम शुरू से ही कराती आ रही है। पौधे लगाना ही काफी नहीं, वास्तविक कार्य तो उनमें नियमित पानी देना एवं उनकी सार-सम्भाल करना है। इस अवसर पर राजस्थान पत्रिका के जिला प्रभारी महेशकुमार जैन ने पत्रिका के अभियानों की जानकारी देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। इसके बाद पौधे लगाने वाले सभी लोगों ने उनकी सार सम्भाल रखने एवं आगे भी पौधे लगाने की शपथ ली।

 


इस अवसर पर जिला अभिभाषक संघ अध्यक्ष दिनेश जोशी, दीपक जोशी, अर्चना गोयल, विकास तिवाड़ी, आशीष शर्मा, पार्षद इन्द्र मीना, दीपक प्रजापत, शरद नागर, समरवीर सिंह, सागर लाटा, आरपीएससी शिक्षक फोरम के अभय सक्सेना, अवधेश तिवाड़ी, सुरज्ञान गुर्जर, कमलसिंह गुर्जर, राजेन्द्र शर्मा, सीपी शर्मा, श्यामसुन्दर जोशी, शिक्षक संघ राष्ट्रीय के पं. राधेश्याम शर्मा, गिर्राज जांगिड़, रोटरी क्लब के कपिल राजोरिया, प्रीतिपाल सिंह, हितेष शाहरा, शिवशंकर सोनी, राजीव रावत, पंकज रावत, नवल खण्डेलवाल, पीयूष झंगीनिया, पवन सोनी, मनीष खण्डेलवाल, राजेन्द्र खण्डेलवाल, श्याम शर्मा, सुधीर रावत, सहित कई लोग मौजूद थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.