Breaking News
recent

महायज्ञ के पोस्टर का किया विमोचन

रामदेवरा. बाबा रामदेव के मेले के दौरान गांव में महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। जिसके पोस्टर का रविवार को विमोचन किया गया। गांव में आगामी मेले के दौरान 10 से 17 सितम्बर तक रमण गिरधारी महाराज के सानिध्य में नाचना रोड पर सरकारी अस्पताल के सामने पं. जयकिशन पुरोहित के आचार्यत्व में विश्व कल्याण व गौरक्षा के लिए महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान 15 से 17 सितम्बर तक अनूपगढ के कथावाचक संत मोतीदास महाराज की ओर से बाबा रामदेव कथा का वाचन किया जाएगा। महायज्ञ की पूर्णाहूति पर प्रसादी का वितरण किया जाएगा। पोस्टर विमोचन के अवसर पर रूपा महाराज, रमण गिरधारी महाराज, जयकिशन महाराज, कमलकिशोर, पंडित राहुल, अनिल भादाणी, श्री बाबा रामदेव सेवा समिति के अध्यक्ष आनंदसिंह तंवर, राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिलाध्यक्ष राणीदानसिंह भुट्टो, खेतमल शर्मा, खेतसिंह राव सहित लोग उपस्थित थे।

हेण्डपंप खराब होने से परेशानी
सांकड़ा (पोकरण). क्षेत्र के सदरासर स्थित गोपालखां दत्तेखां की ढाणी में लगा हेण्डपंप गत तीन माह से खराब होने के कारण ग्रामीणों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि ढाणी में पेयजल व्यवस्था के लिए मात्र एक हेण्डपंप लगा हुआ है। यह हेण्डपंप गत तीन माह से खराब पड़ा है। जिसके चलते ग्रामीणों को ट्रैक्टर टंकियों से पानी खरीदकर मंगवाना पड़ रहा है। जिससे उन्हें परेशानी हो रही है।

31 तक बिना जुर्माना राशि के जमा करवा सकेंगे बिल
पोकरण. डिस्कॉम में विद्युत बिलों के बकायादार 31 जुलाई तक अपनी बकाया राशि बिना विलम्ब व जुर्माना शुल्क के जमा करवा सकेंगे। डिस्कॉम के अधिशासी अभियंता जेआर गर्ग ने बताया कि घरेलू, कृषि, ग्रामीण क्षेत्र के लघु औद्योगिक श्रेणी के बकाया विद्युत बिलों में ब्याज व विलम्ब शुलक राशि माफी योजना की अवधि 31 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता 31 जुलाई तक अपनी बकाया राशि एक मुश्त जमा करवाकर योजना का लाभ ले सकेंगे। इसी प्रकार उन्होंने बताया कि 31 मार्च 2017 से पूर्व कटे विद्युत कनेक्शन भी उपभोक्ता ब्याज व विलम्ब शुल्क की राशि का लाभ प्राप्त कर शेष राशि एक मुश्त जमा करवाकर पुन: विद्युत कनेक्शन जुड़वा सकते है। उन्होंने बताया कि विद्युत चोरी के सतर्कता प्रकरणों में भी पूर्व में जारी राहत योजना की अवधि 31 जुलाई तक बढा दी गई है। उन्होंने बताया कि 31 जुलाई के बाद अभियान चलाकर बकायादारों के कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.