Breaking News
recent

जयसमंद को भरने वाली जामरी नदी में आया पानी, नजारे को देखने लगी लाेगाें की भीड़

उदयपुर। जिले के जयसमंद झील को भरने वाली सबसे बड़ी नदी झामरी नदी में पिछले दिनों बारिश के बाद पानी चल पड़ा है। रविवार को उथरदा पुल के निकट पानी पहुंच गया। इस नदी के पानी को देखने के लिए जगह-जगह गांव में ग्रामीण नजारे को देखने पहुंच गए।

 

नदी पर डेढ़ करोड़ रुपए की स्वीकृति से वासा और बुथेल के मध्य पुल निर्माण कार्य पिछले 7 माह से चल रहा है। लेकिन कार्य के मंथर गति से चलने पर नदी में पानी आ जाने से अब आवागमन बाधित हो गया है, जिससे मेवल और कुराबड़ क्षेत्र का संपर्क कट गया है।

 

ग्रामीणों ने बताया कि समय रहते काम पूरा कर लिया जाता तो इस पुल के ऊपर से आवागमन हो जाता। हालांकि बारिश के पानी के बावजूद भी ठेकेदार द्वारा पुल काम में लगे हुए हैं जिससे आगामी समय में राहत मिलने की भी संभावना है। लेकिन अगर नदी में पानी और अधिक बढ़ा तो परेशानी भी हो सकती है। ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग से करीब 12 गांव का एक दूसरी और संपर्क बना हुआ है। लंबे समय से इस पुल की मांग भी थी।

 

दूसरी आेर जामरी नदी के तेज वेग से आने पर कुराबड जगत के बीच नदी पर वली गांव में बने पुल पर ऊपर से पानी बहा। जिससे कुछ देर तक दोनों ओर वाहनों की कतारें लगी रही तथा आवागमन भी बाधित रहा। यहां कई ग्रामीण नदी के पानी को देखने पहुंच गए। यहां पुल पर गड्ढे होने से वाहन को निकालने का भी खतरा सताता है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.