बूंदी.
सीवरेज से बिगड़े हाल के बाद कार्यों की जांच की मांग लेकर सोमवार को यहां जिला कलक्ट्रेट पहुंचे शहर कांग्रेस अध्यक्ष देवराज गोचर को पुलिस अधिकारियों के कोप का शिकार होना पड़ा। पहले तो उन्हें मुख्य गेट पर ही रोक लिया गया, जब भीतर पहुंचे तो उन्हें धक्के देते हुए कलक्टर कक्ष तक ले गए। हुआ यूं कि गोचर सीवरेज के कार्यों की जांच की मांग लेकर दोपहर को देवपुरा क्षेत्र की महिलाओं के साथ जिला कलक्ट्रेट पर पहुंचे।
कलक्ट्रेट परिसर में बैठकर रामधुनी
यहां उन्हें पुलिस कर्मियों ने गेट पर रोक लिया। तब गोचर ने मांग रखी कि वह जिला कलक्टर से मिलकर पूरे मामले से अवगत कराएंगे, लेकिन जब प्रवेश नहीं करने दिया तो वे साथ आई महिलाओं के साथ अन्य मार्ग से भीतर घुस आए। इससे पुलिस अधिकारियों का रोष बढ़ गया। उन्हें हटने को कहा, लेकिन कांग्रेस शहर अध्यक्ष महिलाओं के साथ कलक्ट्रेट परिसर में बैठकर रामधुनी करने लग गए।
परिसर में मौजूद लोग हैरान रह गए
मामले को बढ़ता देख बूंदी के पुलिस उपअधीक्षक पहुंचे और गोचर के साथ समझाइश की। जब गोचर नहीं माने तो पुलिस अधिकारी उन्हें जिला कलक्टर से मिलने ले गए। यहां पुलिस अधिकारियों के इस रवैये को देखकर जिला कलक्ट्रेट परिसर में मौजूद लोग हैरान रह गए।
read: ...यहां फेंकी जा रही झाड़ू... नगर परिषद् के खिलाफ आखिर क्यों उखड़े वाल्मीकि समाज
शहर उधेड़ दिया साहब
गोचर ने जिला कलक्टर को बताया कि सीवरेज के नाम पर पूरे शहर की सड़कों को उधेड़ दिया गया। अब अधिकारी इस घटिया कार्य पर पर्दा डालना चाहते हैं। उन्होंने जिला कलक्टर से सीवरेज के कार्य की जांच की मांग रखी। साथ ही चेतावनी दी कि सात दिवस में उक्त मामले में सुनवाई नहीं हुई तो नगर कांग्रेस पूरे शहर को साथ लेकर विरोध प्रदर्शन करेगी।
read: कांस्टेबल परीक्षा- दिखे अजब गजब दिखे नजारे, एक पेड़ मन्नतों के धागों से घिरा रहा तो कहीं हुई फजीहत





No comments:
Post a Comment