Breaking News
recent

देवस्थल जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रेक्टर ट्रॉली रपट पर पलटी, पांच जने घायल

शाहपुरा।

शाहपुरा-तहनाल मार्ग पर शनिवार शाम को धर्मस्थल पर जाते समय एक ट्रेक्टर ट्रॉली रपट पर पलट गई। ट्रॉली में सवार पांच जने नीचे गिरने से घायल हो गए। ट्रॉली में 30 लोग थे। बाकी बच गए। घायलों को बिजयनगर अस्पताल लाया गया।

 

READ: 'मुन्ना भाइयों ' से निपटने के लिए के लि‍ए कड़ी सुरक्षा में हुई कांस्‍टेेबल भर्ती परीक्षा, बस स्‍टैंड व रेलवे स्‍टेशन पर रहा मेले जैसा माहौल

 

जानकारी के अनुसार शाहपुरा क्षेत्र से कुछ लोग ट्रॉली में सवार होकर देवस्थल पर दर्शन के लिए जा रहे थे। तहनाल के निकट रपट पार करते समय ट्रॉली अनियंत्रित होकर कुछ तिरछी हो गई। इससे कुछ लोग नीचे गिर गए। मौके पर हाहाकार मच गया। घायल हुए मेवाराम गुर्जर, भोपा, लाड देवी, घीसी देवी, कल्याणी देवी, बरसी बाई व मिश्रालाल गुर्जर घायल हो गया। उसे बिजयनगर अस्पताल ले जाया गया।

 

READ: छात्रसंघ चुनाव की आहट होते ही तेज हुई राजनीतिक सरगर्मियां, 3 दिन से जारी है राजस्थान में यहां छात्रों का अनशन

 

हादसे के बाद मौके पर मची चीख पुकार
शाहपुरा-तहनाल मार्ग पर शनिवार शाम को धर्मस्थल पर जाते समय एक ट्रेक्टर ट्रॉली रपट पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। लोग मदद के लिए चिल्लाने लगी। घायलों की जोर—जोर से चीखने की आवाजें आने लगी। लोग घायलों की मदद को दौड़े तथा घायलों को बिजयनगर चिकित्सालय में पहुंचाया।

ट्रक में सो रहे चालक की जेब से ९ हजार निकाले

रायला. अजमेर भीलवाड़ा नेशनल हाईवे 79 पर एक पेट्रोल पंप पर ट्रक में सो रहे चालक की जेब काटकर चोर नौ हजार रुपए ले गया। रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई है।
पुलिस ने बताया कि पलवल, हरियाणा निवासी मुनीर अहमद बीती रात अजमेर हाइवे स्थित लांबिया कला चौराहे पर ट्रक खड़ा कर केबिन में सो रहा था। रात करीब ढाई बजे चालक मुनीर की नींद खुली तो उसे शर्ट की जेब कटी मिली और उसमें रखा पर्स गायब था। चालक के अनुसार, चोरी गए पर्स में नौ हजार रुपए थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.