Breaking News
recent

दक्ष प्रजापति यूनियन ट्रस्ट ने किया रक्तदान

दौसा. दक्ष प्रजापति यूनियन ट्रस्ट के तत्वावधान में रविवार को जिला अस्पताल में तीसरी वर्षगांठ के अवसर पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। डॉ.साया गुप्ता व विमलादेवी ने फीता काट कर श्रीयादे एवं दक्ष प्रजापति भगवान के आगे दीप जलाकर कार्यक्रम को शुरू कराया। इस इस अवसर पर शिविर में 21 लोगों ने रक्तदान किया।

 

 

ट्रस्ट कार्यकारिणी पदाधिकारियों ने समाज में शिक्षा के विस्तार पर चर्चा की। रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। ट्रस्ट संरक्षक मल्लाराम, रमेश, रामजीलाल, मोतीलाल, प्रदेश मुख्य सलाहकार शिवचरण प्रजापति, अध्यक्ष राजकुमार प्रजापति, दौलतराम पोटर, प्रदेश प्रवक्ता दिनेश कुमार, सोनू मित्रवाड़ी, तेजराम, लल्लूराम , जिलाध्यक्ष हुकुम चन्द, मुरारीलाल विजय, लालाराम, भरतलाल, गिर्राज व महेन्द्र आदि मौजूद थे।

 

 

शपथ ग्रहण समारोह


दौसा. राष्ट्र परशुराम सेना युवा वाहिनी महिला प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि अनूप दुबे, राहुलराज तिवारी, नरेन्द्र पाराशर आदि ने दीप जलाकर की। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का आह्वान किया। अध्यक्षता पं.सुनील पीढ़ी एवं कांग्रेस जिला महामंत्री शेषावतार शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में दिलीप शर्मा, चिराग शर्मा, नरेन्द्र शर्मा एवं गिरीश शर्मा रहे।

 

इस दौरान अपने स्तर पर ब'चों को अ'छी शिक्षा दे रही विधवा महिलाओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष सोनिका शर्मा, बबीता शर्मा, राजकुमारी शर्मा, कुसुम गौड़, अनिता बोहरा, ललिता शर्मा, सरोज जोंण, शकुन्तला भारद्वाज, गायत्री शर्मा आदि मौजूद थी। प्रदेश अध्यक्ष उर्मिला जोशी ने सभी आगन्तुकों का आभार जताया।

 

दौसा. जिला अस्पताल में डॉक्टर्स-डे मनाया गया। चिकित्सकों ने केक काटकर एक-दूसरे को बधाई दी। मरीजों के प्रति अपनी सेवा की वचनबद्धता का संकल्प दोहराया। पीएमओ डॉ. बीके बजाज ने कहा कि भारत के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. विधानचन्द्र रॉय की जयंती पर चिकित्सक दिवस मनाया जाता है। डॉ. रॉय भारत के सर्वो'च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजे गए थे। वे स्वतंत्रता सेनानी होने के साथ पं. बगाल के दूसरे मुख्यमंत्री भी रहे थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.