Breaking News
recent

झुंझुनूं शहर के इन रास्तों से निकलना मुश्किल, रोज लगा रहता है जाम

झुंझुनूं. शहर का ऐसा कोई क्षेत्र नहीं हैं, जहां पर लोग जाम की समस्या से परेशान नहीं हो। ऐसे में शहरवासियों को प्रतिदिन समस्या से जूझना पड़ता है। कभी गुढ़ा मोड पर जाम लग जाता है, तो कभी गांधी चौक, स्टेशन से हवाई पट्टी, बीडीके अस्पताल के सामने चालकों को रेंग-रेंगकर चलना पड़ता है।

 

यातायात नियमों का पालन नहीं करने से धुंआ व वाहनों करकश ध्वनी भी बहुत बड़ी परेशानी है।ऐसे में शहर में रोज टै्रफिक व्यवस्थाओं की पोल खुल रही है। त्योहारी सीजन के दौरान तो समस्या और अधिक विकट हो जाती है। सुबह से शाम तक लोग पीडि़त रहते हैं।जिन मार्गों पर जाम रहता है, वहां अधिकांश समय ट्रेफिक पुलिसकर्मी नदारद रहते हैं।

 

बैठक में हुई थी चर्चा
शहर में यातायात के दबाव को कम करने के लिए कुछ दिनों पहले कलक्टर की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान गुढ़ा मोड पर टै्रफिक सिग्नल लगाने के अलावा यातायात में बाधक बने खंभे को हटाने को लेकर चर्चा हुई थी।इसके अलावा सुगम यातायात के लिए नगरपरिषद प्रशासन पिछले कई माह से पार्किंग बनाने की बात कही गई थी।

 

सड़कों पर खड़े करते है वाहन
जाम की समस्या का एक कारण वाहन चालकों के सड़कों पर वाहन खड़ा करना भी है।गांधी चौक, बीडीके अस्पताल के सामने में यह समस्या अधिक है। इसके चलते बार-बार जाम की स्थिति बनती है।स्कूलों की छुट्टी होने के समय समस्या और अधिक बढ़ जाती है। जल्दी निकलने के चक्कर में कभी-कभार लड़ाई-झगड़े की नौबत तक आ जाती है।

 

इनका कहना है...
गुढ़ा मोड सहित शहर के अन्य व्यस्त चौराहों पर सिग्नल लगाने सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस मुख्यालय पर हुई बैठक में प्रस्ताव अधिकारियों को दिया है। पीएचक्यू में बुधवार को बैठक में फिर से अवगत कराया जाएगा।
बिमला बेनीवाल, यातायात प्रभारी झुंझुनूं

---------------------------------------------------

कमियों को सुधारने के दिए निर्देश

झुंझुनूं. क्वालिटी एश्योरेंस को लेकर शनिवार पीएमओ कक्ष में बैठक का आयोजन किया गया।इस मौके पर पीएमओ डॉ. शीशराम गोठवाल ने दिल्ली से आ रही टीम से पहले कमियों को दूर करने के निर्देश दिए।उन्होंने हर वार्ड के बाहर शिकायत व सुझाव पेटिका लगाने की बात कहते हुए निस्तारण के लिए वार्ड प्रभारियों को निर्देशित किया।बैठक में डॉ. महिपाल, डॉ. संदीप नेमीवाल, नर्सिंगकर्मी सज्जन पूनिया, माइक्रोबायोलॉजिस्ट डॉ. हरिश कौशिक आदि उपस्थित थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.