राजसमंद. कांकरोली चौपाटी के पास शनिवार दोपहर तीन बजे एक दुकानदार और ग्राहक के बीच 40 रुपए कम करवाने के मामूली विवाद को लेकर हाथापाई हो गई। माहौल काफी गरमाने पर पुलिस तक बुलानी पड़ी। दोनों पक्षों में लात-घंूसे चल पड़े। जानकारी के अनुसार कांकरोली चौपाटी स्थित मुकेश तापडिय़ा की दुकान पर एक महिला ने स्कूल बैग खरीदा। उसके बाद महिला बैग पसंद नहीं आने पर फिर से बदलवाने दुकानदार के पास गई। महिला का कहना था कि दुकानदार ने बैग बदलने से मना कर दिया। इस पर विवाद हो गया। महिला के परिजन व अन्य लोगों ने दुकानदार के बेटे और अन्य लोगों से मारपीट कर दी। लविश कुमार को चोटें आई है। मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। पुलिस आने के बाद समझाइश की गई। हालांकि थाने में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ। इस दौरान मौके पर खासी भीड़ जमा हो गई। कुछ देर के लिए सडक़ के दोनों ओर वाहनों का जमावड़ा लग गया।
चिकित्सकों से खाली हो गया आमेट अस्पताल
राजसमंद. चिकित्सकों के तबादले की दूसरी सूची शनिवार को जारी हुई, इसमें जिले के आमेट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की एक महिला चिकित्सक का और तबादला राजसमंद के राजकीय आरके चिकित्सालय में किया गया। अब आमेट चिकित्सालय में महज दो चिकित्सक ही शेष बचे हैं। ३० जून को जारी सूची में आमेट सीएचसी पर कार्यरत महिला चिकित्सक डॉ. अपराजिता शर्मा का तबादला राजसमंद के जिला अस्पताल में किया गया। इसीतरह जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. वीरेंद्र हेमतानी का तबादला सीएचसी आहोर जालोर किया गया है। इससे पूर्व २७ जून को जारी हुई सूची में आमेट चिकित्सालय के डॉ. अनुराग शर्मा व डॉ. बाबूलाल शर्मा को आरके अस्पताल राजसमंद में लगाया गया था। चिकित्सकों के हुए तबादले में एक को भी यात्रा भत्ता देने का उल्लेख नहीं है। नियमानुसार जब कोई स्वच्छिक स्तानांतरण करवाता है तो उसे यात्रा भत्ते की सुविधा नहीं मिलती।





No comments:
Post a Comment