जैसलमेर. पर्यावरण संरक्षण व सडक़ हादसों को रोकने के लिए रविवार अल सुबह साइकिल रैली का आयोजन हुआ । पुलिस अधीक्षक गौरव यादव की ओर से किए गए नवाचार के तहत आयोजित साइकिल रैली जैसलमेर के पुलिस अधीक्षक कार्यालय से रवाना होकर जिला मुख्यालय से २१ किमी दूर कुलधरा पहुंची । एक्सपेडिसन में आमजन में पुरुष, महिला एवं बच्चों व पुलिस विभाग के साथ बीएसएफ आर्मी, एयरफोर्स, वन विभाग, मेडिकल विभाग और अन्य विभागों व संचालित संस्थाएं, जोधपुर बाईकर्स गु्रप, गु्रप ऑफ पिपल, आई लव जैसलमेर, जिला व्यापार संगठन की ओर से भाग लिया गया।
5:15 पर दिखाई झंडी
सुबह 5:15 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने से विधायक छोटूसिंह ने हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया गया । पुलिस अधीक्षक गौरव यादव के साथ डीएफओ आशुतोष ओझा, जयनारायण मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अधीक्षक जैसलमेर, पारस सोनी उप अधीक्षक पुलिस, विरेन्द्रसिंह तहसीलदार जैसलमेर, यूआईटी चैयरमेन जितेन्द्रसिंह, नगर परिषद सभापति कविता खत्री, पूर्व नगर पालिका सभापति अशोक तंवर, कंवराजसिंह, मुकेश गज्जा एवं अन्य गणमान्य व मौजिज व्यक्ति शरीक रहे ।
बेटियों ने दिखाया उत्साह
जैसलमेर में यह पहला अवसर था जब पुलिस विभाग की साइकिल रैली में जैसाण की बेटियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जोश और उत्साह से लबरेज बेटियों ने सबसे कम समय मे कुलधरा तक कि दूरियां तय की । सेलिना, कविता भाटी, अभिलाषा तंवर, पारुल भाटी, सपना, करुणा माहेश्वरी, दिशा शर्मा, दृष्टि शर्मा, जानकी माहेश्वरी, चाहत, योगिता माहेश्वरी, मोनिका भाटी आदि ने भाग लिया । साइकिल रैली में तीन साल के बच्चों से लेकर 60 साल के बुजुर्गों ने कुलधरा तक सतत साइकिल चलाकर देश को सार्थक संदेश दिया ।। एक्सपेडिसन के अंतिम चरण में गांव कुलधरा में पूर्ण होने पर अतिथियों ने विचार व्यक्त किए । जोधपुर बाइकिंग क्लब के सदस्यों ने 300 किलोमीटर की दूरी तय कर रैली में शामिल हुए। इस दौरान कुलधरा में पौधरोपण भी किया गया।





No comments:
Post a Comment