अजमेर. ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों की हड़ताल से मजदूर वर्ग पर बुरा असर पड़ रहा है। हड़ताल से हमाल और लोडिंग टैम्पो वाले बेरोजगार हो गए है। उधर हड़ताल के ट्रांसपोर्ट व्यापारियों को अब तक करीब 4 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है। वहीं प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से जिले में तीस हजार से ज्यादा लोगों के रोजगार पर असर पड़ा है। उधर हड़ताल से क्षेत्र में मजदूरों को पिछले तीन दिनों से काम नहीं मिल रहा है। ट्रांसपोर्टर्स के यहां से शहर में माल सप्लाई करने में लगे ऑटोरिक्शा और छोटे लोडिंग वाहन चालकों की कमाई नहीं हो रही है।
'खर्चे कैसे निकालेंगे
हड़ताल के चलते तीन दिनों से रोजगार का संकट हो रहा है। ट्रक आ ही नहीं रहे है तो बुकिंग ही नहीं मिल रहा है। ऐसा चला तो खर्चे कैसे निकालेंगे गाड़ी की किस्त कैसे चुकाएंगे।
-जसराज गुर्जर, श्रमिक
ट्रांसपोर्ट कंपनियों में बुकिंग बंद होने से लदान और उतार बंद है। तो हमारी मजदूरी कैसे शुरू रह सकती है। हम तो रोज कुआं खोदते हैं, रोज पानी पीते है। हड़़ताल से हालात खराब होते जा रहे है।
-रमेश, श्रमिक
माल उतर ही नहीं रहा है, तो ठेले वालो को कैसे काम मिलेगा। सौ-दो सौ की भी मजदूरी नहीं मिल रही है। जैसे-जैसे दिन बीतेंगे हाल खराब होंगे।
-मि_्ठू भाई नायक, श्रमिक
(





No comments:
Post a Comment