Breaking News
recent

किसानों को ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरित

भाण्डारेज (सिकंदरा). ग्राम सेवा सहकारी समिति बाणे का बरखेड़ा में प्रधान दीनदयाल बैरवा ने किसानों के एक करोड़ रुपए के ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरित किए। इस मौके सरपंच रामसिंह, पूर्व प्रधान रामप्रताप मीना, कंवरपाल गुर्जर, पंचायत समिति सदस्य जितेन्द्र मीना, घम्मन गुर्जर आदि मौजूद थे।

 


इसीप्रकार ग्राम सेवा सहकारी समिति खेड़ली में शुक्रवार को अध्यक्ष देवनारायण गुर्जर, दौसा बंैक व्यवस्था प्रकोष्ठ के अधिकारी महावीर प्रसाद शर्मा, शिविर प्रभारी लक्ष्मीनारायण शर्मा ने किसानों को ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरण किए। व्यवस्थापक राजकुमार शर्मा ने बताया कि 168 किसानों को करीब 48 लाख रुपए के ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरित किए। इस मौके पर दिनेश कुमार बैरवा, संतोष शर्मा, कानाराम, प्रमोद कुमार शर्मा आदि मौजूद थे।

 


दुब्बी. कस्बे की ग्राम सहकारी समिति में शुक्रवार को ऋण माफी शिविर का आयोजन किया गया। शिविर प्रभारी हेमराज अवाना ने बताया कि 381 सदस्यों को 1.49 करोड़ राशि के ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस मौके पर व्यवस्थापक मुकेश लांगड़ी, राजेन्द्र शर्मा आदि थे।

 


इसी तरह ग्राम पंचायत कालाखो मेें शिविर प्रभारी लक्ष्मीनारायण शर्मा, अध्यक्ष नारायण मीना, सरपंच घासीलाल मीना आदि ने 326 किसानों को ऋण माफी प्रमाण पत्र प्रदान किए।

 


लालसोट.महारिया ग्राम में ग्राम सेवा सहकारी समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को फसली ऋण माफी शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 343 किसानों को 79 लाख 54 हजार 811 रुपए के ऋण माफी प्रमाण पत्र जारी किए गए। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष भजनलाल मीना, सरपंच पिंकी मीना, शिविर प्रभारी सतीशचन्द शर्मा, मुकेश मीना, जयंत जैमिनी, हंसराज मीना, मनोहर मीना, नन्द किशोर मीना, दीपक शर्मा आदि ने किसानों को प्रमाण पत्र सौंपे।

 


इसीप्रकार कांकरिया ग्राम सेवा सहकारी समिति की ओर से शनिवार को अटल सेवा केन्द्र पर फसली ऋण माफी शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 490 किसानों के एक करोड़ 16 लाख, 20 हजार 955 के ऋण माफ किए गए। समिति अध्यक्ष रमेशचन्द धोली, केन्द्रीय सहकारी बैंक के अतिरिक्त अधिशासी अधिकारी रमेशचन्द मीना, नन्दलाल मीना, मोहरपाल मीना, रामसिंह मीना, शिविर प्रभारी सतीशचन्द शर्मा आदि ने ऋण माफी के प्रमाण पत्र जारी किए। (नि.सं.)



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.