Breaking News
recent

ब्रॉड बैंड कोम्बो प्लान के साथ असीमित कॉल

श्रीगंगानगर.

भारत संचार निगम लिमिटेड ने अपने ब्रॉड बैंड कोम्बो प्लान वाले उपभोक्ताओं के लिए नई योजना जारी की है। इसमें ऐसे उपभोक्ता जिनका मासिक किराया 249 से शुरू होकर 645 से कम है वे बीएसएनएल नेटवर्क पर नि:शुल्क असीमित कॉल कर सकेंगे, वहीं 645 रुपए से अधिक मासिक किराए वाले ब्रॉडबैंड कोम्बो प्लान उपभोक्ताओं को देश के सभी नेटवर्क पर नि:शुल्क असीमित लोकल एसटीडी कॉल करने की सुविधा दी गई है।

महाप्रबंधक दिनेश गर्ग ने गुरुवार को महाप्रबंधक कार्यालय में एसडीओ और जेटीओ की बैठक में इस आशय की जानकारी दी। बीएसएनएल के नए उपभोक्ताओं को सभी नेटवर्क पर असीमित कॉल और असीमित डाटा की सुविधा दी गई है। इसमें 99 रुपए किराए वाले उपभोक्ता को डेढ़ जीबी प्रतिदिन हाइस्पीड डाटा, 199 रुपए प्रतिमाह किराए वाले उपभोक्ता को पांच जीबी प्रतिदिन हाईस्पीड डाटा, 299 रुपए किराए वाले उपभोक्ताओं को दस जीबी प्रतिदिन हाईस्पीड डाटा तथा 491 रुपए प्रतिमाह किराए वाले उपभोक्ता को 20 जीबी प्रतिदिन तक हाईस्पीड डाटा दिया जाएगा। उपरोक्त लिमिट के बाद कम स्पीड का असीमित डाटा मिलेगा। इसके अलावा सभी पोस्टपेड मोबाइल उपभोक्ताओं के लिए असीमित डाटा की सुविधा शुरू की गई है।


औपचारिक रही पत्रकार वार्ता
बीएसएनएल ने एसडीओ और जेटीओ की बैठक के बाद योजनाओं की जानकारी देने के लिए पत्रकार वार्ता तो बुलाई लेकिन संप्रेषण सही प्रकार से नहीं होने से मौके पर केवल निगम के अधिकारी ही नजर आए। जो इक्का-दुक्का पत्रकार मौके पर पहुंचे उन्हें भी एसडीओ और जेटीओ की मीटिंग समाप्त होने के लिए इंतजार करना पड़ा।


ऑप्टिकल फाइबर केबल से जोड़े गांव
बीएसएनएल ने सभी गांवों को ऑप्टिकल फाइबर केबल से जोड़ा है। इसमें श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिले की 475 ग्राम पंचायतों को जोड़ा गया है। इन गांवों के लिए 777 रुपए मासिक किराए में नया फाइबर टू होम प्लान शुरू किया गया है। इसमें पांच सौ जीबी तक पचास एमबीपीएस की स्पीड मिलेगी। भारत संचार निगम लिमिटेड ने अपने ब्रॉड बैंड कोम्बो प्लान वाले उपभोक्ताओं के लिए नई योजना जारी की है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.