Breaking News
recent

अब सरकारी स्कूलों की स्टार रैंकिंग...

सुरक्षा राजौरा
बूंदी. अब तक तो फाइव स्टार होटल के बारे में आपने सुना होगा लेकिन अब सरकारी विद्यालय भी फाइव स्टार कहे जाएगें। जी हां अब बड़े होटलों को दिए जाने वाले स्टार की श्रेणी स्कूलों पर भी लागू होगी।

 

प्रदेश में बेहतर परिणाम देने के साथ स्वच्छता व अन्य गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले ऐसे 2267 सरकारी विद्यालयों को फाइव स्टार की सूची में शामिल किया है। इनमें संभाग के 87 व जिले के 9 स्कूल अब पांच सितारा विद्यालय कहें जाएगें।


टू थ्री स्टार की भी होगी केटेगिरी-


सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधारने व नामांकन वृद्धि के लिए सरकार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में अब बोर्ड परीक्षा के बाद उसके परिणाम के आधार पर सरकारी स्कूलों को रैंकिंग दी गई है।

 

इसके बाद स्कूल भी होटलों की तरह वन स्टार, फाइव स्टार आदि होंगे। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार अच्छे प्रदर्शन पर फाइव स्टार मिलेंगे। वहीं खराब प्रदर्शन पर वन से फोर स्टार की रैकिंग मिलेगी।

 

अधिकारियों के अनुसार इस वर्ष बोर्ड परीक्षा परिणाम के बाद इस योजना को अमली जामा पहनाया गया है। हर स्कूल को आठवीं, 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम के आधार पर रैकिंग मिलेगी। इसके आधार पर स्कूल वन, टू, थ्री, फोर व फाइव स्टार की श्रेणी में आएंगे।

 

कार्यक्रम प्रभारी उम्मे हबीबा ने बताया कि शाला दपर्ण पोर्टल के आधार पर 12 बिंदुओं पर हुए सर्वेक्षण में जिले के कुल 9 स्कूलों को ही फाइव स्टार दिया गया है, जबकि टू, थ्री फोर स्टार की श्रेणी में आने वाले स्कूलों की सूची तैयार की जा रही है।

 

कम परिणाम पर शिक्षक पर कार्रवाई


नई व्यवस्था के तहत कम परिणाम आने पर शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार बोर्ड परीक्षा परिणाम में 40 प्रतिशत से कम परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

स्कूलों के बेहतर परिणाम के आधार पर स्टार दिए गए है। जिसे शाला की दीवार पर अंकित करना है। संबंधित विद्यालयों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जिले के 9 स्कूलों को पांच सितारा की सूची में शामिल किया गया। स्कूलों में रैकिंग होने से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा। लोगों को रुझान भी सरकारी स्कूलों की और बढ़ेगा। स्टार की श्रेणी में शामिल विद्यालयों को पुरस्कार दिया जाएगा।
जिला शिक्षा अधिकारी तेजकंवर



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.