Breaking News
recent

बम धमाके जैसी गिरी बिजली, सड़क को चीरती हुई निकली

खानपुर. कस्बे के निकटवर्ती गांव नयागांव ठाकरान में मंगलवार रात बारिश के दौरान हनुमान मंदिर के सामने अचानक बम धमाके की तरह बिजली गिरने से सड़क पर बैठी 5 गायों की मौत हो गई।
मकान में सो रही महिला संतोलबाई और 10 वर्षीय बालिका बेहोश हो गई। महिला को ग्रामीण पहले तो चारपाई पर लिटाकर गांव लाए, यहां से बाइक से खानपुर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उपचार के बाद महिला को होश आया। वहीं पास के मकान में बंधा बकरा मर गया। मंदिर के पुजारी अमीर सिंह ने बताया कि बिजली से गांव के सभी तीनों ट्रंासफार्मर जल जाने से तार और पुर्जे खंबों पर लटक गए। ऐसे में रातभर गांव में बिजली बंद रही। जबकि चार्जिंग पर लगे गांव के 20 से अधिक मोबाइल और करीब ढाई दर्जन टीवी सेट जल गए। ऐसे में गांव में लाखों का नुकसान हुआ है।
ग्रामीणों ने बताया कि बिजली की आवाज इतनी जोर की थी कि मौके पर सड़क पर बैठी गायें तुरंत मर गई। साथ ही डामर सड़क की 4 इंच मोटी परत उखड़कर 100-100 फीट दूर जा गिरी। ग्रामीणों को सुबह मौके पर जाने पर कई मीटर दूर तक डामर सड़क के अवशेष गिरे मिले।


झालरापाटन. डाकघर में व्याप्त समस्याओं को लेकर लोगों ने बुधवार को डाकघर परिसर में नारेबाजी व प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। कस्बे निवासी नेमीचंद जैन, नेमीचंद सोनी, निखिल सोनी, भूरालाल राठौर की अगुवाई में मौजूद लोगों ने बुधवार सुबह डाकघर परिसर में एकत्र होकर पिछले कई दिनों से डाकघर में बिगड़ रही व्यवस्थाओं को लेकर केन्द्र सरकार व डाकघर के उच्चाधिकारियों के विरोध में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद आक्रोशित लोग डाकपाल मुरलीधर के कक्ष में पहुंचे। जहां इन्होंने बताया कि पिछले एक सप्ताह से डाकघर के खातों में रकम जमा करवाने, निकलाने, नए खाते खुलाने सहित अन्य कार्य नहीं हो पा रहा हैं। बुजुर्ग नेमीचंद सोनी ने बताया कि वैसे ही डाकघर कस्बे से 1 किमी दूर है। तीन दिन से ऑटो रिक्शा कर डाकघर आ रहे हंै। इसके बावजूद भी उनका काम नहीं हो पा रहा।
विरोध जताया- आक्रोशित लोगो का कहना है कि डाकघर में आने वालों को सेवाएं उपलब्ध कराने के बजाय टालम टोल की नीति अपनाई जा रही है। डाकपाल ने बताया कि दो दिन तक इंटरनेट सेवाएं बंद होने, एक पूरे दिन बिजली बंद रहने के साथ ही डाकघर में लगा सर्वर सिस्टम खराब होने से यह परेशानी आ रही है। डाकघर में डाकपाल सहित 4 जनों के पद स्वीकृत हंै, जबकि वर्तमान में डाकपाल सहित 2 जने काम कर रहे हैं। काम के अनुपात में स्टाफ कम होने से भी असुविधा हो रही है। डाकघर का जेनरेटर कई दिनों से खराब है। इसकी मरम्मत कराने के लिए अधिकारियों को सूचित किया है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.