Breaking News
recent

दो बाइक भिड़ी, एक युवक की मौत, दूसरा बाइक लेकर भागा

बनेड़ा।

क्षेत्र में शनिवार रात को दो बाइक टकराने से युवक की मौत हो गई। बनेड़ा पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज किया। जबकि हादसे के बाद दूसरा बाइक चालक भाग गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

 

READ: कुएं में गिरी महिला का बीस घण्टे बाद निकाला जा सका शव, एसडीआरएफ टीम को बुलाना पड़ा, ग्रामीणों में दिखा आक्रोश

 

पुलिस के अनुसार राज पैलेस होटल के निकट बाइक टकराने से ईटमारिया ग्राम पंचायत के तस्वारिया खुर्द निवासी तूफान बंजारा की मौत हो गई जबकि हादसे के बाद दूसरा बाइक चालक भाग गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू की। बनेड़ा पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज किया।

 

READ: ब्रांडेड के नाम पर महिलाओं को पकड़ा गए हल्का सामान, जब तक इस बात का पता चला इससे पहले ठग हो गए फुर्रर

 

वैन में डेयरी की गाड़ी भिड़ी तीन घायल

सवाईपुर।
नेशनल हाईवे 758 पर बनकाखेड़ा व चावड़िया के मध्य वैन व डेयरी की गाड़ी में भिड़ंत हुई। जिसमें वैन सवार तीन जने घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय भेजा गया। सवाईपुर चौकी पुलिस पहुंची मौके पर सवाईपुर चौकी प्रभारी पूनम सिह ने बताया कि बनकाखेड़ा व चावंडिया के मध्य स्थित पेट्रोल पंप के पास भीलवाड़ा की तरफ जा रही एक वैन ओवर टेक करने के प्रयास में भीलवाड़ा से सवाईपुर की तरफ आ रही सरस डेयरी की गाड़ी से जा टकराई।

 

जिसमें वैन सवार तीन जने घायल हो गए। घायलों को सवाईपुर से आई 108 एम्बुलेंस की मदद से महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय भेजा गया। वैन सवार सांवरमल पुत्र गणेश बैरवा 23 वर्ष व कालू पुत्र राम लाल बैरवा 22 वर्ष तथा जगदीश चंद्र पिता नाथुलाल बैरवा घायल हो गए। सभी घायल युवक सालरिया गांव निवासी हैं। हादसे के बाद वैन का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। वहीं दोनों वहां सड़क से नीचे उतर गए।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.