Breaking News
recent

एफआईआर रद्द नहीं होने तक नहीं करेंगे नसबंदी ऑपरेशन

अकलेरा. एक सर्जन के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराने के बाद जिले भर के नाराज चिकित्सकों ने करीब एक माह से नसबन्दी ऑपरेशन बंद कर दिए हंै। इससे महिलाओं को निराश लौटना पड़ा। एक सर्जन एक साल में करीब दो से तीन हजार ऑपरेशन करता है।
सीएचसी में करीब 6 माह पूर्व एक दिसम्बर 2017 को क्षेत्र के बांसखेड़ी गांव निवासी विवाहिता महिला का ऑपरेशन डॉ. मांगीलाल मीणा ने कैम्प के दौरान किया था, लेकिन वह किसी कारणवश फैल हो गया। इसकी जानकारी मिलने पर महिला ने परिवाद झालावाड़ जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को दिया, इस पर पुलिस ने चिकित्सक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पीडि़त महिला को 15 मई को चिकित्सा विभाग की ओर से 30 हजार रुपए की राशि दी जा चुकी है।
चिकित्सक ने सीएमएचओ को लिखा पत्र
ऑपरेशन करने वाले चिकित्सक डॉ. मांगीलाल मीणा ने प्रकरण दर्ज के बाद सीएमएचओ को भेजे एक पत्र में उन्होंने विरोधस्वरूप बताया कि अब उनकी उम्र 59 वर्ष होने से ऑपरेशन करने में असमर्थ हैं। वहीं सायटिका नामक बीमारी से ग्रसित है। थाने में 22 मई को प्रकरण दर्ज कराने से मानसिक रूप से व्यथीत हैं। मीणा ने जनता में उनकी छवि धूमिल करने का भी आरोप लगाया। सावधानी रखने के बाद भी ऑपरेशन फेल होता है, या दुर्घटना होती है तो यह इसके लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
& जब तक एफआईआर रद्द नहीं होती, सभी सर्जन नसबंदी ऑपरेशन नही करेंगे। शासन के दबाव में आकर चिकित्सक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है, जो गलत है। मामले से प्रशासन को भी अवगत करा दिया है।
डॉ. हेमन्त शर्मा, जिलाध्यक्ष चिकित्सक संघ झालावाड़
&झालावाड़ मेडिकल कॉलेज के अतिरिक्त जिले में सर्जन नसबंदी ऑपरेशन नहीं कर रहे हैं। राष्ट्रीय कार्यक्रम प्रभवित हो रहा है, इस मामले में कार्रवाई के लिए उउच्च अधिकारियों को भी अवगत कराया है।
मुन्नालाल मीणा,उपाधीक्षक परिवार कल्याण झालावाड़

 

मौसम
झालावाड़.जिल में मंगलवार को दोपहर बाद बंद हुई बारिश बुधवार को दोपहर बाद फिर से शुरू हो गई।जिले मेें रिमझिम बारिश का दौर पांच बजे से शुरू हो गया है। एक सप्ताह से हो रही बारिश से तापमान में गिरावट आई है। जिले में बुधवार को सबसे ज्यादा बारिश खानपुर कस्बे में 30 एमएम दर्ज की गई। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 28 तथा न्यूनतम 25 डिग्री रहा।
यहां इतनी हुई बारिश
डग- 2
खानपुर- 30
अकलेरा- 9

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.