राजसमंद. शहर में श्री द्वारकाधीश मंदिर में 21 जून 2015 को लगी आग लगने की सत्यता के लिए अब जनता एकजुट होने लगी है। पत्रिका की खबर के बाद सर्व समुदाय के लोगों की चौमुखा महादेव मंदिर में विशेष बैठक हुई, जिसमें श्री द्वारकेश जागृति मंच का गठन किया। अब मंच के माध्यम से शहरवासी अपनी आवाज बुलंद करेंगे। श्री द्वारकेश जागृति मंच की बैठक कांकरोली स्थित चौमुखा महादेव मंदिर पसिर में चंदर दा उस्ताद की अध्यक्षता में विशेष बैठक हुई। बैठक में श्री द्वारकाधीश मंदि में 21 जून 2015 को लगी आग के वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं होने को लेकर लोगों ने आक्रोश जताया। इस दौरान तय किया गया कि मंदिर में आग के बाद नकली मूर्ति का मामले का भी समाधान नहीं हो पाया और न ही सीलचिट मूर्ति को बाहर निकाला गया है। जब यह स्पष्ट हो गया कि प्राकृतिक कारण व विद्युत लाइन में शोर्ट सर्किट से भी आग नहीं लगी। इसका मतलब है किसी के द्वारा आग लगाई है, मगर रात के वक्त किसी के मंदिर में जाने के भी सीसीटीवी कैमरे में फुटेज नहीं मिले। इस तरह असमंजस की स्थिति क्यों बनी हुई है। इस तरह आम श्रद्धालुओं में जो असमंजस की स्थिति बनी हुई है, उसकी भौतिक जांच करवाने की मांग को लेकर जिला कलक्टर को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया। दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी, तो आमजन में मंदिर के प्रति पेठ कायम होगी। स्पष्ट जांच नहीं होने की वजह से भ्रष्टाचार की बू आ रही है। इसलिए शीघ्र ठोस जांच होनी चाहिए, नहीं तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान नगरपालिका पूर्व अध्यक्ष अशोक रांका, कुमावत समाज अध्यक्ष सुंदरलाल कुमावत, नगपरिषद प्रतिपक्ष नेता अशोक टांक, श्री लाल ग्रुप अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, नरेंद्रसिंह पप्सा, जयसिंह राणावत, गोविन्द अधिवक्ता अजय चौधरी, ओमप्रकाश व्यास, कमल शर्मा, नगर अध्यक्ष ललित खींची, गोवेर्धन खटीक आदि मौजूद थे।
जिला पुलिस के बेड़े में फिर बदलाव की आहट
राजसमंद. जिले के पुलिस बेड़े में एक डेढ़ माह से चल रही अदला बदली के दौर में एक थानेदार के लाइन हाजिर होने व राजनगर कोतवाल के आबकारी महकमे में प्रतिनियुक्त पर जाने के आदेश ने चौंका दिया। अब कोतवाल की कुर्सी को लेकर संभाग के कई निरीक्षक कतार में लग गए हैं, जिसको लेकर आईजी रेंज कार्यालय में कसरत शुरू हो गई है। जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार द्वारा शुक्रवार देर रात आदेश जारी कर रेलमगरा थाना प्रभारी लालसिंह शक्तावत को पुलिस लाइन में भेज दिया। वैकल्पिक तौर पर थाने का चार्ज वहीं पर तैनात उप निरीक्षक भैरूसिंह को दिया गया है। देर रात को पुलिस मुख्यालय जयपुर से जारी सूची में राजनगर थाना प्रभारी दिनेश सुखवाल की आबकारी महकमे में प्रतिनियुक्ति हो गई। इसके साथ ही रेलमगरा थाने और राजनगर कोतवाल की कुर्सी की कमान संभालने के लिए कई थानेदार कतार में लग गए हैं।





No comments:
Post a Comment