बीकानेर/नाल. नाल थाना क्षेत्र के शरह नथानिया में बनी गोशाला में बाहरी पशुओं को पानी पिलाने से चरवाहों को रोकना गोशाला के खिदमतगारों को महंगा पड़ गया। मना करने पर एकबारगी चरवाहे चले गए लेकिन बाद में अपने साथियों के साथ आए और मारपीट की। इससे तीन जनों को चोटें आई। इतना ही नहीं आरोपित एक बाइकए घड़ी और 350 रुपए छीन ले गए।
उपनिरीक्षक बूटासिंह ने बताया कि शरह नथानिया में श्रीकृष्ण गौशाला है। यहां पर बुधवार रात करीब दस बजे चरवाहों को विजयपाल पुत्र सुखदेव बिश्नोई ने पानी की खेळी से पानी पिलाने से मना किया। इससे चरवाहे नाराज हो गए और एकबारगी वहां से चले गए। बाद वे अपने साथियों के साथ आए और मारपीट की। इससे तीन जनों को चोटें आई। घटना के विरोध में 50-60 लोग देर रात को नाल थाने पहुंच गए। लोग मारपीट करने वालों को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। इस संबंध में देर रात तक मामला दर्ज नहीं हुआ।
परिजनों को साढ़े आठ लाख रुपए मुआवजा देने के आदेश
बीकानेर. करीब सात साल पुराने दुर्घटना के मामले में मृतक के परिजनों को करीब साढ़े आठ लाख रुपए का मुआवजा देने के आदेश दिए गए हैं। यह आदेश न्यायालय मोटरयान दुर्घटना दावा अधिकरण बीकानेर ने दिए। उन्होंने आदेश में बताया कि ट्रेक्टर मालिक, चालक व बीमा कंपनी संयुक्त या अलग-अलग रूप से मृतक के वारिसान को ८ लाख ४० हजार ५१२ रुपए का मुआवजा देवें। साथ ही न्यायालय में दावा प्रस्तुत करने की तारीख से इस राशि पर सात प्रतिशत की दर से ब्याज भी अदा करें।
यह था मामला
लूणकरणसर तहसील के कालू गांव निवासी गणेश उर्फ गणेशाराम पुत्र श्रीराम माली ने कालू की रोही में मोतीलाल का खेत हिस्से में ले रखा था। २९ जुलाई-२०१२ को वह ट्रेक्टर से खेत में बुवाई करा रहा था। इस दौरान ट्रेक्टर चालक ओमप्रकाश ने ट्रेक्टर को गलफत से चलाते हुए पलटा दिला दिया, जिससे गणेशाराम ट्रेक्टर के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस संबंध में मृतक के वारिसान ने अधिवक्ता सुनील तंवर मार्फत न्यायालय में परिवाद पेश किया।





No comments:
Post a Comment