बीकानेर. वरिष्ठ भाजपा नेता देवीङ्क्षसह भाटी ने मदन लाल सैनी को भाजपा का प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि दशकों से पार्टी को मजबूती देने वाले सैनी को प्रदेशाध्यक्ष बनाने से पार्टी को राज्य में नई ऊंचाई मिलेगी। भाटी के प्रवक्ता सुनील बांठिया ने बताया कि भाटी ने आभार पत्र में कहा कि सैनी के अनुभव से भाजपाइयों को भी नई प्रेरणा व उचित मार्गदर्शन मिलेगा। इससे विधानसभा चुनाव में भाजपा पुन: सत्तासीन होगी।
राजपूत करणी सेना ने किया विरोध
उधर, श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष करणप्रताप सिंह सिसोदिया ने भाजपा पर राजपूतों की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए रोष जाहिर किया है। सिसोदिया ने कहा कि राजपूतों का भाजपा को मजबूती दी है, लेकिन अन्य को प्रदेशाध्यक्ष बनाकर राजपूतों की उपेक्षा की है। इसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
पिछले पांच साल में पूर्व विदेश मंत्री जसवंत सिंह का अपमान, चतुर सिंह सोढा फर्जी एनकाउंटर, जयपुर राजमहल प्रकरण, पद्मावती आन्दोलन, आनंदपाल प्रकरण में समाज की उपेक्षा हुई है। उन्होंने चेतावनी दी कि भाजपा नेताओं को गांवों में नहीं घुसने दिया जाए। उन्होंने विधानसभा चुनाव में उपेक्षा का बदला लेने की बात भी कही।
नौ प्रार्थना पत्रोंं का निस्तारण
बीकानेर. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की बैठक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) राजेन्द्र कुमार पारीक की अध्यक्षता में हुई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पीडि़त प्रतिकर स्कीम 2011 के तहत नौ प्रार्थना-पत्रों का निस्तारण किया गया। इनमें एक प्रार्थना पत्र खारिज करते हुए शेष आठ प्रार्थना-पत्रों पर तैतीस लाख पचास हजार रुपए प्रतिकर राशि स्वीकृत की गई तथा नि:शुल्क विधिक सहायता के लिए प्राप्त 30 प्रार्थना-पत्रों में अधिवक्ता की नियुक्ति कर विधिक सहायता दी गई। कलक्टर डॉ. एनके गुप्ता, एसपी सवाई सिंह गोदारा, न्यायाधीश विनोद कुमार सोनी व श्याम सुंदर लाटा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पवन कुमार अग्रवाल, लोक अभियोजक सतपाल सिंह शेखावत आदि मौजूद रहे।





No comments:
Post a Comment