Breaking News
recent

दुकान खोल रहे युवक पर कुल्हाड़ी से वार, बचाव में आई पत्नी के साथ भी मारपीट

बीगोद/भीलवाड़ा। थाना क्षेत्र के कालबेलिया चौराहा पर दुकान खोल रहे युवक पर कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। थाना प्रभारी प्रकाश मीणा ने बताया कि कालबेलिया चौराहे पर अपनी दुकान खोलने आए नारायण अहीर पर कुल्हाड़ी से बाबूलाल सालवी ने हमला कर दिया। जिससे नारायण के सिर में गंभीर चोट आई। बीच बचाव करने आई पत्नी सांवरी देवी से भी मारपीट कर दी। आए दिन शराब पीकर गाली गलौच करने व आरोपित के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने को लेकर ग्रामीण एकत्रित होकर बीगोद थाने पर आ गए और आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे। थाने के बाहर जमा भीड़ को देख कर जिला प्रमुख शक्ति सिंह हाड़ा भी रुके। जिन्हें भी ग्रामीणों ने अपनी पीड़ा बताई। जिला प्रमुख ने आरोपित के खिलाफ उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। पुलिस ने मुख्य आरोपी बाबूलाल सालवी व उसके भाई शंकरलाल सालवी को गिरफ्तार कर लिया है।

 


पट्टी टूटने से कारीगर की मौत
शाहपुरा क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान की छत पर कड़ा दबाते समय पट्टी टूटने से कारीगर की मौत हो गई जबकि पैर फिसलने से श्रमिक छत से नीचे गिर गया। इससे उसने भी दम तोड़ दिया।

 

 

पुलिस के अनुसार शाहपुरा क्षेत्र के रूपपुरा में काना गुर्जर के भवन निर्माण हो रहा था। रूपपुरा का कारीगर चांद मोहम्मद छत पर पट्टियों के पर कड़ा दबाने का काम कर रहा था कि एक पट्टी टूट गई। इससे चांद गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे शाहपुरा सैटेलाइट अस्पताल लाए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

 

 

इसी तरह बनेड़ा क्षेत्र के उपरेड़ा पंचायत के नाला का खेड़ा गांव में झबरकिया (बिजयनगर) निवासी श्रमिका पप्पू बैरवा निर्माणाधीन मकान में गिट्टी से भरी तगारी छत पर ले जा रहा था। पैर फिसलने से नीचे गिर गया। उसे भी शाहपुरा लाया गया। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

 

 

बनेड़ा के उपरेड़ा ग्राम पंचायत के नाला का खेड़ा गांव के एक मकान की छत पर आरसीसी डालने का कार्य चल रहा था। जबरकीया बिजयनगर निवासी पप्पू बैरवा मजदूरी करता हुआ तगरियो से सीमेंट गिट्टी ढो रहा था पैर फिसलने से बैरवा छत से नीचे गिरा और घायल ही गया। शाहपूरा चिकित्सालय लाया गया जिसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। रविवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी

 

 

मदद के लिए दौड़े लोग
रूपपुरा का कारीगर चांद मोहम्मद छत पर पट्टियों के पर कड़ा दबाने का काम कर रहा था कि एक पट्टी टूट गई। इससे चांद गम्भीर रूप से घायल हो गया। लोग उसकी मदद को दौड़। उसे तुरंत चिकित्सालय पहुंचाया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.