प्रतापगढ़.
शहर के दीपेश्वर तालाब पर मछलियों को दाना व बिस्किट डालने वाले कई लोग कचरा ईधर-उधर फैंक देते हैं। जिसके कारण वह प्लास्टिक का कचरा हवा में उडकऱ तालाब के पानी में जाकर एक कोने में जमा हो जाता है। तालाब के कोनों में गंदगी पसरी हुई रहती है। हालांकि नगर परिषद की ओर से तालाब पर कचरा पात्र लगाए गए हैं। लेकिन अनदेखी के चलते वह भी खाली नहीं हो पाते हैं। जिसके कारण कचरा तालाब में जाकर एकत्रित हो जाता है। महिलाओं ने बताया कि जब वह रोजाना सुबह घुमने निकलती रोजाना तालाब पर गंदगी दिखाई देती थी। जिसके कारण मंगलवार को महिलाएं खुद ही सफाई में जुट गई। देखते ही देखते तालाब के कोनों में जमा गंदगी को साफ कर दिया।
लोगों के लिए बनी प्रेरणा
प्रतापगढ़ निवासी सीमा बन्ना व इंदु कपूर ने तालाब में जमा गंदगी देखी तो खुद ने ही सफाई कर दी। लोगों के लिए यह प्रेरणा बनी है कि सफाई करना प्रशासन व नगर परिषद का ही कार्य नहीं है। मन में अगर सफाई की करने का निर्णय हो तो हर कोई सफाई कर सकता है।
.....................................
अब किसकी बनेगी कुंडली, देखें पूरी खबर
शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश
सरकारी व निजी विद्यालय देंगे सूचना
प्रतापगढ़. विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत सभी सरकारी व निजी विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को सुरक्षित वातावरण व व्यवस्था बनाने के लिए अब शिक्षा विभाग स्कूल सेफ्टी की कुंडली तैयार कर रहा है। इसके लिए बाकायदा प्रत्येक स्कूल की जानकारी मांगी जा रही है। ताकि पता चल सके कि स्कूल में सुरक्षा को लेकर क्या स्थिति है।
यहां देनी होगी सूचना
विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के संबंध में विद्यालय स्तर सूचना का प्रपत्र शाला दर्शन, शाला दर्पण व निजी विद्यालय पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।
ये देनी होगी सूचना
-क्या विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए आपदा प्रबंधन योजना बनाईहै?
-क्या विद्यालय भवन की संरचनात्मक सुरक्षा जांच एईनएन/जेईएन द्वारा करवाईगईहै?
-क्या विद्यालय की गैर संरचनात्मक भवन की जांच एईनएन/जेईएन द्वारा करवाईगईहै?
-क्या विद्यार्थियों को आपदा से बचाव के लिए वार्षिक मॉक ड्रिल करवाईजाती है?
-क्या विद्यालय में आग से सुरक्षा के लिए अग्निशमक यंत्र लगाए हुए हैं?
-क्या ज्वलनशील एवं विषैली सामग्री से विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए विद्यालय में उपयुक्त व्यवस्था की गईहै?
-क्या विद्यालय भवन राज्य सरकार द्वारा निर्धारित संरचनात्मक सुरक्षा मापदण्डों के अनुसार निर्मित है?
-क्या विद्यालय को विद्यालय भवन की संरचनात्मक सुरक्षा मापदण्डों को पूरा करने के आधार पर मान्यता प्रदान की गईहै?
-क्या आपके विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को विद्यालय सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन से संबंधित प्रशिक्षण करवाया गया है?
-क्या विद्यालय में संचालित कक्षाओं में से किसी कक्षा की पाठयपुस्तकों में आपदा प्रबंधन से संबंधित जानकारी प्रदान की जा रही है?
ले रहे हैं जानकारी
-विद्यालयों की सुरक्षा की तरफ राज्य सरकार विशेष ध्यान दे रही है। इसी के तहत अब स्कूलों में सुरक्षा संबंधी पूरी जानकारी मांगी जा रही है। यह जानकारी अतिशीघ्र जयपुर मुख्यालय भेजी जाएगी।
दुर्गाशंकर सुथार, अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक, प्रतापगढ़
...........................





No comments:
Post a Comment