Breaking News
recent

गोचर भूमि से अतिक्रमण नहीं हटने पर भूख हड़ताल शुरू

गोचर भूमि से अतिक्रमण नहीं हटने पर भूख हड़ताल शुरू


लक्ष्मणगढ़. क्षेत्र के भूमा बड़ा गांव में गोचर भूमि से अतिक्रमण हटवाने की मांग को लेकर युवक राजेश खीचड़ ने सोमवार से उपखंड कार्यालय के सामने भूख हड़ताल शुरू कर दी। खीचड़ के साथ देने के लिए दिनभर उससे मिलने उसके समर्थकों का तांता लगा रहा। खीचड़ से मिलने व अपना समर्थन देने सोमवार को परसामपुरा गौशाला के महंत अखंडानंद गिरी महाराज, युवा नेता विजयपाल बगडिय़ा,नौजवान सभा के मुकेश शर्मा, सुभाष ढ़ाका, भगवान सिंह, सुरेश शर्मा, तेजा सेना के महेश ढ़ाका सहित अनेक लोग पहुंचे। समाचार मिलने पर पुलिस उपाधीक्षक बृजमोहन असवाल भी मौके पर पहुंचे और समझाइश की, परन्तु युवक अतिक्रमण हटवाने के लिए अड़ा रहा। दूसरी ओर मामले को लेकर एसडीएम अनिल कुमार महला ने तहसीलदार गुरूप्रसाद तंवर व विकास अधिकारी देवाराम वर्मा की मीटिंग लेकर विभिन्न दिशा निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि अतिक्रमण हटवाने को लेकर खीचड़ पिछले काफी दिनों से संघर्षरत हैं। मामले को लेकर उसने कई बार स्थानीय तहसीलदार से लेकर जिला कलेक्टर, संभागीय आयुक्त, पीएमओ, गृह मंत्रालय, देवस्थान विभाग, सम्पर्क पोर्टल सहित कई जगह शिकायत की, लेकिन प्रशासन ने अभी तक कोई ठोस कार्यवाही नही की, इस कारण मजबूरन उसे यह कदम उठाना पड़ा।

रतनपुरा में सहकारी गोदाम का लोकार्पण


मूंडरू. विधायक झाबर सिंह खर्रा ने सोमवार को ग्राम रतनपुरा में 11 लाख रुपए की लागत से निर्मित सहकारी समिति के गोदाम की शिलापट्टी का अनावरण किया। ग्राम सेवा सहकारी समिति के व्यवस्थापक अमर सिंह जीतरवाल तथा शिविर प्रभारी शंकर लाल यादव ने बताया कि इस दौरान 393 किसानों को एक करोड़ 70 लाख रुपए के ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरित किए। विधायक झाबर सिंह खर्रा ने रतनपुरा गांव में ग्राम सेवा सहकारी समिति के भवन व गोदाम के लिए भूमि दान करने वाले भगवान सहाय व झूंथाराम गढ़वाल को सम्मानित किया। इस दौरान ग्राम रतनपुरा से घाटमदासवाली तथा गोमावाली तक पक्की सडक़ों के निर्माण कराने, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुलवाने, रतनपुरा व घाटमदासवाली में पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। ग्रामीणों ने रतनपुरा स्थित 230 नामांकन वाले राउप्रावि को माध्यमिक विद्यालय में क्रमोन्नत कराने की मांग की। ग्रामीणों ने विधायक खर्रा को बताया कि बालिकाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए 8-10 किलोमीटर दूर विद्यालयों में जाना पड़ता है। विद्यालय दूर स्थित होने के कारण अधिकांश बालिकाओं को बीच में ही पढ़ाई छोडऩी पड़ती है। विधायक खर्रा ने जल्द समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.