Breaking News
recent

वाहन की टक्कर से सड़क पार कर रहे व्यक्ति मौत


बीकानेर. राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीनासर में उदयरामसर गांव की ओर जाने वाले मार्ग के पास बुधवार सुबह वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के करीब एक घंटे बाद मृतक के भाई की ओर से रिपोर्ट दर्ज करवाई गई।

गंगाशहर थाने के एएसआई शशि शेखर किराडू ने बताया कि भीनासर के नायकों के बास में रहने वाला 55 वर्षीय खैराराम नायक सड़क पार कर रहा था। तभी एक वाहन की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। मृतक का एक भाई देशनोक में रहता है। उसके परिवारजनों ने उस भाई के आने पर ही आगे की कार्रवाई करने का कहा। बाद में मृतक के भाई जेठाराम ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। बाद में पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के मामला दर्जकर वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

 

ट्रेन की चपेट में आने से एक जने की मौत
बीकानेर. कोटगेट थाना क्षेत्र में बुधवार को एक वृद्ध ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर कोटगेट पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पीबीएम अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। हादसे के बाद शव बुरी तरह क्षत-विक्षप्त हो गया। मृतक की शिनाख्ती के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

विवाहिता की मौत, मर्ग दर्ज
बीकानेर. कोटगेट थाना क्षेत्र की कमला कॉलोनी में मंगलवार रात को एक विवाहिता की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे पीबीएम अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एएसआई श्याम सिंह ने बताया कि कमला कॉलोनी निवासी प्रदीप कुमार की पत्नी मोनिका उर्फ मोना (३०) की मंगलवार रात को मृत्यु हो गई। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। गुस्वार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। इस संदर्भ में मृतका के पति की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की गई है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.