Breaking News
recent

अब उपभोक्ता केशलेस कर सकेंगे भुगतान

भीनमाल. खाद्य सुरक्षा, अन्नपूर्णा व अंत्योदय योजना के तहत उपभोक्ता बिना केश लिए ही राशन सामग्री खरीद सकेंगे। प्रदेशभर में सरकार की ओर से केशलेस को बढ़ावा देने के लिए राशन की दुकानों पर केशलेस से ट्रांजेक्शन हो सकेगा। इससे राशन की दुकानें भी हाईटैक होगी। उपभोक्ता अपनी जो भी राशन सामग्री प्राप्त करेंगेे, उसकी राशि उसके बैंक खाते से सीधे ही राशन डीलर के खाते में ट्रांसफर भी कर सकेेंगे। सरकार की ओर से केशलेस स्कीम के तहत राशन की दुकानों को भी केशलेस करने के लिए यह सुविधा शुरू की गई है। हालांकि राशन सामग्री का भुगतान उपभोक्ताओं के लिए केशलेस करना अनिवार्य नहीं है। उपभोक्ता अपनी सुविधा के अनुसार इस सुविधा का उपयोग कर सकेंगे। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की शासन सचिव मुग्धासिन्हा ने इस संबंध में सचिवालय में बैंक अधिकारी एवं राजस्थान राज्य अधिकत राशन विक्रेता नियोजक संघ के पदाधिकारियों को निर्देश दिए है। सीधे डीलर के बैंक खाते में अपने बैंक खाते या भीम यूपीआई वॉलेट से कैशलेस ट्रांजेक्शन कर सकते हैं डीलर को नकद भुगतान देकर भी अपनी खाद्य सामग्री प्राप्त कर सकते है। केशलेस ट्रांजेक्शन के लिए मशीन को अपडेट कर एक एप डाउनलोड होगा। इसके बाद डीलर भीम एप व सभी बैंकों से भी जुड़ जाएगा। उपभोक्ता एप व किसी भी बैंक के खाते से डीलर के खाते में राशन सामग्री का भुगतान कर सकेगा।
जिले में यह है उपभोक्ता
जिलेभर में उचित मूल्य की 6 20 दुकान है। जिलेभर में करीब 2 लाख 91 हजार 700 के उपभोक्ताओं को अन्त्योदय, अन्नपूर्णा व खाद्य सुरक्षा के तहत रियायती दर पर अनाज दिया जा रहा है। अन्त्योदय के 23 हजार 71, बीपीएल व एपीएल 2 लाख 43 हजार 126 उपभोक्ता है। केशलेस स्कीम को बढ़ावा देने वाले डीलरों को सरकार की ओर सम्मानित भी किया जाएगा।
फायदा होगा
राशन की दुकानों पर केशलेस के तहत भुगतान होने पर डीलर व उपभोक्ता दोनो को केश की झंझट से छुटकारा मिलेगा। इसके अलावा लोगों को भी राशनसामग्री लेने के लिए केश साथ नहीं लाना पड़ेगा।
- वरदाराम देवासी, जिला प्रवक्ता, राशन डीलर विक्रेता संघ-जालोर
दोनो मोड़ से कर सकते है...
उपभोक्ताओं को राशन सामग्री का उपयोग केशलेस करना अनिवार्य नहीं है। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिहाज से यह शुरू किया जाएगा।
- पुष्पराज पालीवाल, प्रवर्तन अधिकारी, रसद विभाग-जालोर



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.