Breaking News
recent

अलवर में महिला ने दुकान में की आत्महत्या, पुलिस कर रही जांच

अलवर. चेतन एनक्लेव स्थित एक दुकान में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला के कारोबार में पार्टनर युवक ने परिजनों को अस्पताल बुलाया व घटना की जानकारी दी। अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

अरावली विहार थाना पुलिस ने बताया कि प्रियंका पुत्री चंद्रप्रकाश अरोड़ा निवासी आदर्श कॉलोनी दाउदपुर ने चेतन एनक्लेव स्थित अपनी दुकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के भाई ने पुलिस को बताया कि प्रियंका गुरुवार को दोपहर के समय दुकान पर गई थी। उनके बिजनेस पार्टनर देवेन्द्र यादव ने शाम पांच बजे फोन कर प्रियंका की तबीयत खराब होने की बात कहकर अस्पताल बुलाया। परिजन जब अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गौरतलब है कि पति से तलाक होने के बाद प्रियंका अपने माता पिता के घर में रहती थी। पुलिस ने बताया कि अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है, जांच चल रही है।

पुलिस ने बरामद की पिस्टल व कार

अलवर. बहरोड़ नगर पालिका उपाध्यक्ष राकेश शर्मा हत्याकांड में पुलिस रिमाण्ड पर चल रहे मुख्य आरोपी राकेश यादव की निशान देही पर पुलिस ने रेवाड़ी से हत्या में काम ली गई 7.65 एमएम की पिस्टल व कार बरामद की है। आरोपी राकेश यादव 9 जुलाई तक पुलिस रिमाण्ड पर है। पुलिस को पूछताछ में मुख्य आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर रेवाड़ी से हत्या के दौरान काम में ली गई पिस्टल व कार बरामद की है। पुलिस को पूछताछ में मुख्य आरोपी से हत्या से जुड़ी कई अन्य जानकारी मिलने की उम्मीद है।

Read More : अजमेर जेल में बंद बदमाश ने रची बहरोड़ पालिका उपाध्यक्ष की हत्या की साजिश, इतने लाख की दी सुपारी

Breaking : बहरोड़ पालिका उपाध्यक्ष ने तोड़ा दम, सिर में गोली लगने के बाद सुबह 11 बजे ली अंतिम सांस



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.