Breaking News
recent

महाकाल को रिझाने जा रहे थे, रास्ते में ही आ गया काल

सीकर. राजस्थान के सीकर जिले के खंडेला कस्बे के दो युवकों की कांवड़ लेने जाते समय दर्दनाक मौत हो गई। गोविंदगढ़ कस्बे के निकट राजमार्ग-52 स्थित तातेड़ मोड़ पर शनिवार को एक अनियंत्रित पिकअप ने राजमार्ग के चल रहे कांवडिय़ों को कुचल दिया। हादसे में दोनों जनों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन अन्य भी घायल हो गए। घायलों में से एक जने को गंभीर हालत होने पर प्राथमिक उचार के बाद जयपुर के एसएमएस अस्पताल रैफर किया गया है।
जानकारी के मुताबिक सीकर के खंडेला कस्बे के गांव घाटेसर दायरा निवासी 17 वर्षीय श्याम सैनी पुत्र हरदेव सैनी और महेश सैनी पुत्र रूड़मल सैनी सावन के महीने में भगवान शंकर को रिझाने के लिए कांवड़ लेने जा रहे थे। इसी दौरान गोविंदगढ़ कस्बे के निकट राजमार्ग-52 स्थित तातेड़ मोड़ पर एक पिकअप चालक ने उनके समूह को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई। जबकि उनके साथ ही मेवा सैनी, सुनील सैनी और राकेश सैनी घायल हो गए। घायलों को नजदीकी लोगों ने गोविन्दगढ़ सीएचसी में भर्ती करवाया। जहां 25 वर्षीय सुनील सैनीी पुत्र भोमाराम को गंभीर हालत होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया। हादसे की सूचना मिलने पर गोविन्दगढ़ डीएसपी संध्या यादव, थानाधिकारी मनीष शर्मा मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। मौका मुआयना कर उन्होंने शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाए। जहां परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। हादसे की जानकारी के बाद मौके और अस्पताल में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

ग्रामीणों ने पकडा पिकअप चालक

कांवडिय़ों को टक्कर मारने के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर भागने लगा। इस पर ग्रामीणों ने उसे दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। हादसे के बाद राजमार्ग पर कावडिय़ों के शव पड़े होने पर जाम लग गया। पुलिस ने दोनों शवों को गोविन्दगढ़ सीएचसी में रखवाया। बाद में वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया। बाद में पिकअप जब्त कर चालक को ले आए।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.