सूरतगढ़.
राजकीय महाविद्यालय में पास को प्रवेश देने सहित पांच सूत्री मांगों को लेकर आक्रोशित तीन छात्र महाविद्यालय की छत पर चढ़ गए और रोष प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। करीब ढाई घण्टे के बाद कॉलेज, पुलिस व प्रशासन व छात्र प्रतिनिधिमण्डल के बीच हुई वार्ता के बाद छात्र नीचे उतरे।
जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब ग्यारह बजे पांच सूत्री मांगों को लेकर राजकीय महाविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष पवन चौधरी, एनएसयूआई के तहसील उपाध्यक्ष मनजीत नैण व अशोक कड़वासरा महाविद्यालय की छत पर चढ़ गए और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना मिलने पर तहसीलदार मंगतूराम, सिटी थाना के एसआई रूपाराम सहित पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। इन्होंने भी छात्र नेताओं से समझाइश कर नीचे उतरने का आग्रह किया।
लेकिन छात्रों ने मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन को जारी रखने पर अड़े रहे। करीब ढाई घण्टे बाद प्राचार्य पीके वर्मा, तहसीलदार मंगतूराम, छात्रों के प्रतिनिधिमण्डल के बीच वार्ता हुई। इसमें प्रशासन ने दो दिन का समय मांगा है। इस मौके पर राजू बरायच, सुनील गोदारा, अजय सिराव, सुनील सिहाग, सुनील खत्री, राहुल सहारण आदि मौजूद रहे। इसके बाद छत पर चढ़े छात्र नेता नीचे उतरे। इसमौके पर छात्र संघ उपाध्यक्ष रजत चौहान अमरदीप छींपा, राधेश्याम कुक्कडवाल, पवन सैन, शंकर गोदारा, पवन सहारण, छिन्द्र कौर, ज्वाला, लक्ष्मी, राजवीर कौर आदि मौजूद रहे।
आंदोलन जारी शिक्षण कार्य ठप
जैतसर. स्थानीय राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रकाशचन्द्र के स्थानांतरण रद्द करने की मांग को लेकर आंदोलन के तहत गुरुवार को सुबह आठ बजे छात्राओं ने स्कूल गेट पर तालाबंदी करके धरना लगाया। इस मौके पर सरपंच लालचंद नायक, व्यापार मण्डल अध्यक्ष वेदप्रकाश सेतिया, भूमि विकास बैंक चैयरमैन इन्द्रजीत सिंह रंधावा, भारत विकास परिषद अध्यक्ष सुरेश गर्ग, सामाजिक कार्यकर्ता बृजमोहन मूंदड़ा विद्यालय भामाशाह राजकुमार सारस्वत, विश्व हिन्दू परिषद अध्यक्ष मदनलाल जांगिड़ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण धरना स्थल पर पहुंचे।
वही विधायक राजेन्द्र भादू भी धरना स्थल पर पहुंचे और छात्राओं से वार्ता कर आंदोलन को समाप्त करने का आग्रह किया। लेकिन छात्राओं ने प्रधानाध्यापक का स्थानान्तरण रद्द नहीं होने पर आंदोलन जारी रखने की घोषणा की। धरने पर बैैठी छात्राओं के लिए भामाशाह राजकुमार सारस्वत की ओर से चावल के लंगर की व्यवस्था की गई।
रामसिहपुर. मंडी के सीमावर्ती गांव 3/4 के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रिक्त पदों को भरने कि मांग को लेकर गुरुवार को तीसरे दिन भी धरना जारी रहा। ग्रामीणों ने धरना स्थल पर ऊंट के मुंह में जीरा डालकर रोष प्रदर्शन किया। इस मौके पर सरपंच मांगीराम, पूर्व सरपंच वसनसिंह, बंलवतराम, मोडाराम, कृष्ण सारस्वा, भगवानाराम, हेतराम व चैलाराम आदि मौजूद रहे। शुक्रवार को शिक्षा मंत्री का पुतला जलाया जाएगा।





No comments:
Post a Comment