Breaking News
recent

सो रही नाबालिग के साथ दुष्कर्म का प्रयास, विरोध किया तो...

जैसलमेर. रामदेवरा गांव मे बुधवार रात्रि को कुष्ठ कॉलोनी मे रहने वाली एक नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने का मामला पुलिस थाने मे दर्ज हुआ है।
थाना अधिकारी देवीसिंह ने बताया कि रामदेवरा के कुष्ठ कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस थाने मे उपस्थित होकर रिपोर्ट पेश कर बताया कि बुधवार रात्रि मे उसकी नाबालिग बहन घर मे सो रही थी, तभी किशन पुत्र किशोर मीणा ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। बहन के विरोध करने पर वह वहां से भाग गया। रामदेवरा पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।

सभा आयोजित कर दी श्रद्धांजलि
पोकरण. राजपूत सेवा समिति की ओर से स्थानीय दयाल सैनिक छात्रावास मे गुरूवार को शोक सभा आयोजित कर क्षत्रिय युवक संघ के संभाग प्रमुख संावलसिंह सनावडा को श्रंद्धाजलि दी गई। समिति के अध्यक्ष राणीदानसिंह भाटी के सानिध्य में आयोजित शोकसभा मे क्षेत्रीय विधायक शैतानसिंह राठौड़, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस की महासचिव सुनिता भाटी, शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राणीदानसिंह, अधिवक्ता चंदनसिंह राठौड़ सहित वक्ताओं ने स्व. सांवलसिंह के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला और क्षत्रिय युवक संघ के माध्यम से समाज व शिक्षक के रूप में शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान को याद किया।
रामदेवरा. स्थानीय बाबा रामदेव विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को एक सभा का आयोजन कर राउमावि पोकरण के प्रधानाचार्य के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। विद्यालय के निदेशक नाथूसिंह तंवर ने राउमावि के प्रधानाचार्य सांवलसिंह सनावड़ा के जीवन पर प्रकाश डाला।

7,376 मरीजों का उपचार
जैसलमेर. जैसलमेर जिले में मेरा गांव स्वस्थ्य गांव अभियान के अंतर्गत 29 जून तक आयोजित 138 शिविरों में 7 हजार 376 मरीजों का उपचार किया गया। चिकित्सा दलों ने 43 हजार 271 घरों का सर्वे किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीएल बुनकर ने बताया कि शिविरों में मरीजों की जांच कर उपचार उपलब्ध करवाया गया ।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.