Breaking News
recent

बच्चों को बाहर लेकर भागी महिलाएं

पोकरण (जैसलमेर). कस्बे के राजकीय चिकित्सालय मे गुरुवार तडक़े को अस्पताल की छत पर बिजली के तारों मे शार्ट सर्किट हो जाने से अचानक आग लग गई। इस दौरान अस्पताल के वार्डों में भर्ती मरीजों में हडंकप मच गया। आग लगने की मची अफरा-तफरी से अस्पताल के प्रसूता कक्ष व आस पास के वार्डा की बिजली गुल हो गई। सुबह करीब साढे आठ बजे विद्युत आपूर्ति सुचारू हो पाई। गौरतलब है कि गुरुवार तडक़े करीब साढे तीन बजे अस्पताल के प्रसूता कक्ष के उपर की छत पर तारो के टकराने के कारण शार्ट सर्किट हो जाने से अचानक आग लग गई। रात में प्रसूता वार्ड में भर्ती मरीजों के परिजनों ने आग लगने व धुआं उड़ते देखा तो वार्डा मे भर्ती मरीजों व उनके साथ आए परिजनों को सूचित किया। आग लगने की सूचना से घबराकर प्रसूता वार्ड मे भर्ती महिलाएं अपने बच्चो सहित वार्ड से बाहर आगई। शार्ट सर्किट होने से अस्पताल परिसर मे विद्युत आपूर्ती करने वाला बिजली बोर्ड पूरी तरह से जल गया जिससे अस्पताल के प्रसूता वार्ड, मेल वार्ड, फिमेल वार्ड, प्रयोगशाला कक्ष सहित आस पास के क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इस दौरान मरीजों को गर्मी मे बाहर बैठना पड़ा।
कामकाज हुआ प्रभावित
शार्ट सर्किट के बाद रात को हुई बिजली गुल का असर प्रयोगशाला व इंजेक्शन लगाने वाले कक्ष में गुरुवार की दोपहर तक देखने को मिला, इससे प्रयोगशाला मे विद्युत संचालित मशीनें बंद रही। ऐसे में मरीजों के रक्त के नमूनो ंकी जांच नहीं होने से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। दोपहर में करीब साढ़े ग्यारह बजे तक घने अंधेरे में मरीजों के इंजेक्शन लगाते देखे गए।
पहले भी हो चुकी घटनाएं
राजकीय अस्पताल मे शार्ट सर्किट से आग लगने की बुधवार को हुई घटना कोई पहली बार नहीं हुई है। इससे पूर्व भी विद्युत शार्ट सर्किट से अस्पताल मे पहले भी आग लगने की घटना घट चुकी है, लेकिन अस्पताल प्रशासन विद्युत संसाधनो के उचित रख-रखाव के लिए गंभीर नजर है। इसका खामियाजा अस्पताल में भर्ती मरीजों को उठाना पड रहा है।

सुचारू कर दी व्यवस्थाएं
प्रसूता कक्ष की छत के पास पीपल का बडा पेड़ लगा हुआ है। जिससे रात को हवा मे झूलने से पास से गुजरने वाली विद्युत तारों के टकराने से शार्ट सर्किट हो गया था, जिससे विद्युत आपूर्ति ठप हो गई थी। ऐसे में तत्काल दुरस्त करवाकर सुचारू करवा दिया था। पीपल के पेड़ को कटवाने की कार्रवाई की जारही है।
-डॉ. बाबूलाल गर्ग, चिकित्सा प्रभारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोकरण



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.