Breaking News
recent

बारिश में जर्जर भवन ढहने का खतरा

सिरोही. जिला मुख्यालय पर बारिश ने दस्तक दे दी है। ऐसे में शहर समेत जिले के सरकारी कार्यालय तथा जर्जर भवन हादसे को न्योता दे रहे हैं। तेज बारिश की स्थिति में ये भवन धराशायी होने पर बड़े हादसे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। इनमें कुछ सरकारी तो कई निजी भवन शामिल हैं। मानसून सिर पर होने के बावजूद प्रशासन व नगर परिषद ने इन भवनों को ध्वस्त करने के सिलसिले में प्रयास नहीं किए।
आबादी क्षेत्र में
यहां खतरा
शहर की ब्रह्मपुरी, डाबी लाइन, कांगटाणी लाइन, गांधी घानेटिया लाइन, हरण लाइन आदि स्थानों पर जर्जर भवन हैं। इन कॉलोनियों में आबादी भी ज्यादा निवास करती है। इसके अलावा सरकारी कार्यालयों में रसद विभाग, जिला पूल कार्यालय, सांख्यिकी विभाग, निर्वाचन कार्यालय की स्थिति खराब है। कलक्ट्री में सर्वाधिक खतरा रसद तथा सांख्यिकी कार्यालय में है। ब्रह्मपुरी, पैलेस रोड समेत आस-पास के पुराने मकानों के धराशायी होने की स्थिति में बड़ा हादसा हो सकता है, क्योंकि इनके आगे से होकर राहगीरों व वाहनों की आवाजाही रहती है। शहर में पुराना सूचना कार्यालय तथा मलेरिया भवन भी जर्जर हाल हैं। बीते वर्ष भी कई जर्जर मकान गिरे थे।
&शहर के जर्जर भवनों के मालिकों को नोटिस जारी कर दिए हैं। समय पर सार संभाल नहीं करने पर संबंधित के खिलाफ भी कार्रवाई करेंगे।
- प्रहलादराय वर्मा, आयुक्त नगर परिषद, सिरोही
बादलों से आच्छादित रहा आसमान
पत्रिका न्यू•ा नेटवर्क
ह्म्ड्डद्भड्डह्यह्लद्धड्डठ्ठश्चड्डह्लह्म्द्बद्मड्ड.ष्शद्व
माउंट आबू . पर्यटन स्थल माउंट आबू में गुरुवार को आसमान बादलों से आच्छादित रहा। सवेरे छाई गहरी धुंध के बीच चालकों को वाहन ड्राइव करने में असुविधा हुई। भ्रमणकारियों ने खुशनुमा वातावरण के बीच सड़कों, बाजारों में चहलकदमी करते हुए मौसम का लुत्फ उठाया। अधिकतम तापमान २४.४ व न्यूनतम तापमान १८ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बादलों के गहरा जाने से बारिश आने का महौल बना। करीब एक बजे बारिश आरंभ हुई। जिससे सड़कों पर तीव्र गति से पानी बहने लगा। जिसके बाद रुक-रुक कर हल्की बारिश होती रही।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.