चूरू.
राजस्थान राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष जसवीर सिंह बुधवार सुबह सर्किट हाउस में जनसुनवाई के बाद कलक्ट्रेट में अल्पसंख्यकों से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि योजनाओं को धरातल पर पहुंचाने के लिए लोगों को जागरूक करें ताकि उनका विकास हो सके। प्रशासन को संवेदनशीलता के साथ अल्पसंख्यकों से जुड़े मामलों को सकारात्मक दिशा में गति देनी चाहिए। चूरू में तीन शहरों में अल्पसंख्यकों के विकास के लिए१३ करोड़ के विकास कार्य किए जाएंगे। इससे पहले सर्किट हाउस में जनसुनवाई के दौरान कुल 18 परिवाद प्राप्त हुए। 13 परिवाद जिला स्तरीय एवं पांच परिवाद राज्य स्तरीय प्राप्त हुए। जिला स्तरीय परिवादों को जिला कलक्टर एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ विमर्श करके हल करने के निर्देश दिए। कलक्टर को मदरसा अध्यापकों के समायोजन, मदरसों में बैग वितरण, मिड-डे-मील के तहत मदरसों में बच्चों को भोजन एवं दुग्ध योजना के तहत मदरसों में बच्चों को दूध की सुनिश्चितता करने को कहा।
उन्होंने कहा कि जनसुनवाई के दौरान उन्हे पुलिस से ंसबंधित कोई परिवाद प्राप्त नहीं हुआ। उन्होंने करीब 23 जिलों में जनसुनवाई की उनमें से चूरू पहला जिला है जहां अल्पसंख्यकों की तरफ से पुलिस से संबंधित कोई परिवाद नहीं दिया गया। इसके लिए चूरू के सभी समाज के लोग, सभ्य समाज के सदस्य एवं राजनीतिक प्रतिनिधियों के साथ-साथ पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी एवं संवेदनशीलता काफी धन्यवाद की पात्र है, जिन्होंने जिले में अल्पसंख्यक बाहुल्यता होने पर भी सामाजिक समरसता को बनाए रखने में अपना योगदान दिया है।
चूरू, सुजागनढ़ व सरदारशहर में होंगे करोड़ों के कार्य
सिंह ने कहा कि चूरू जिले के तीन अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों चूरू, सुजानगढ़ एवं सरदारशहर में अल्पसंख्यकों के विकास के लिए विशेष परियोजनाओं के निर्माण के लिए करीब 13 करोड़ के प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। जिन्हें जल्द ही केन्द्र सरकार को भेजा जाएगा ताकि इससे संबंधित सभी कार्य जल्द से जल्द चालू हो सकें।
बैठक में राज्य अल्पसंख्यक आयोग की सचिव कश्मी कौर रॉन, जिला कलक्टर मुक्तानंद अग्रवाल, जिला परिषद सीईओ राजपाल सिंह, डीएसपी देवेन्द्रसिंह, सत्तार खान, मदरसा बोर्ड के जिला संयोजक अख्तर खां भी मौजूद थे। मदरसा बोर्ड अध्यक्ष ने शेखावत कॉलोनी में कब्रिस्तान की मांग तथा गिरी दीवार को ठीक कराने की मांग की। इसके बाद अध्यक्ष सिंह ने अगुणा मोहल्ला के कब्रिस्तान का दौरा भी किया। इस दौरान भाजपा के विक्रमसिंह कोटवाद, जाकिर खान, बाबू इस्माइल, मुराद एलमाण, रमजान खां, महमूद खां, अजीज सलेमखानी आदि ने स्वागत किया।





No comments:
Post a Comment