पीएम की रैली के दिन सावधान, सीकर से गुजरेगा वाहनों का कारवा
लग सकता है लम्बा जाम
सीकर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सात जुलाई को जयपुर में होने वाली जनसंवाद रैली के दौरान सीकर जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग से 1055 से अधिक वाहन गुजरेंगे। लाभार्थियों को जयपुर रैली में विभिन्न जिलों से लेकर जा रहे वाहनों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विभाग ने सभी सीएमएचओ को पत्र जारी कर 24 घंटे सभी राजमार्ग पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है। ऐसे सभी राजमार्ग के नजदीक छह जुलाई की सुबह से रैली से वाहन लौटने तक जिला अस्पताल, उप जिला अस्पताल,सीएचसी व पीएचसी पर 24 घंटे चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए पांबद किया है।
प्रदेश में प्रधानमंत्री की रैली के दौरान जिलों के राजमार्ग से 5507 वाहन का काफिला गुजरेगा। जिसमें अजमेर रोड से 2297, फागी रोड से 40, टोंक रोड से 760, आगरा रोड से 765, दिल्ली रोड से 340, सीकर रोड से 1055 व कालवाड़ रोड से 250 वाहन रैली में लाभार्थियों को लेकर विभिन्न जिलों से जयपुर पहुंचेंगे। रैली में दो लाख से अधिक लाभार्थी विभिन्न जिलों से पहुंचने वाले है। रैली में सभी जिलों से आने वाले लाभार्थियों के राजमार्ग से गुजरने के दौरान यातायात का दबाव होने के कारण चिकित्सा विभाग ने सभी जिलों को चिकित्सा सुविधा के लिए अलर्ट किया है। यातायात के दबाव के चलते अप्रत्याशित रूप से होने वाली किसी भी दुर्घटना के दौरान समय पर लाभार्थियों को चिकित्सा सुविधा नजदीकी राजकीय चिकित्सा केन्द्र पर ही उपलब्ध हो इसके लिए सभी प्रबंधक सीएमएचओ स्तर पर ही जांच कर पूरे किए जाए। इस दौरान चिकित्सा संस्थान को भी पूरे समय खुले रखने के लिए निर्देश दिए गए है।
कलर कोड से लाभार्थियों की पहचान
नीमकाथाना. प्रधानमंत्री की रैली में नीमकाथाना से ८५ बसें जाएगी, जिनमें ३५ मिनी व ५० बड़ी बसें हैं। सभी वाहन नीमकाथाना,चला,चौकड़ी होते हुए जयपुर पहुंचेंगे। केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों को अलग-अलग कलर का कंधे से कमर तक कपड़ा पहनना पड़ेगा। जिसमें लाल कलर पीएम उज्जवला योजना, पीला राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, नेवी ब्ल्यू पीएम आवास योजना, लाइट ब्लू भामाशाह स्वास्थ्य योजना, हरा पालनहार योजना, पिंक राजश्री योजना, वालेट स्कूटी योजना, ब्राउन श्रमिक कल्याण कार्डयोजना, ग्रे प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, खाकी कौशल एवं आजीविका विकास योजना, मस्टर्ड मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना व सेफरॉन दीनदयाल उपाध्याय तीर्थ यात्रा योजना का कलर कोड रहेगा।





No comments:
Post a Comment