Breaking News
recent

ट्रैक्टर से भिड़ी बाइक, दो युवाओं की मौत

ओम टेलर

जैतारण. बरसात के कारण जैतारण फौजी चौराहे पर कई जगह खड्डे हो रखे हैं। रविवार को बाइक खड्डे में गिरने से संतुलन बिगड़ गया और दोनों बाइक सवार आगे चल रहे टै्रक्टर से टकरा गए।
थाना प्रभारी बुद्धाराम विश्नोई ने बतया कि गंभीर अवस्था में बाइक सवार आनंदपुर कालू निवासी जसवंत (२२)पुत्र पुखराज मेघवाल व विष्णु (२१) पुत्र जसाराम राव को जैतारण के सरकारी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंपे। विश्नोई ने बताया कि दोनों बाइक से आगेवा मार्ग से जैतारण की तरफ आ रहे थे। इस दौरान संतुलन बिगडऩे से उनकी बाइक आगे चल रहे ईटों से भरे ट्रैक्टर से टकरा गई।
सडक़ किनारे खड़े युवक को ट्रैक्टर चालक ने लिया चपेट में, मौत
ट्रैक्टर खड़ा कर लघु शंका कर रहा था मृतक
बाबरा . रास थाना क्षेत्र के ओडावास सरहद में शनिवार रात को सडक़ किनारे ट्रैक्टर खड़ा कर लघु शंका कर रहे एक युवक को पीछे से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा।
रास थाने से एएसआई करणसिंह देणोक ने बताया कि हादसे में नागौर जिले के चम्पापुर (थांवला) निवासी राधेश्याम प्रजापत (२८) पुत्र सुरजाराम की मौत हो गई। शनिवार रात को आस-पास के गांवों के खेतों में बुवाई कर राधेश्याम जा रहा था। रात में ओडावास सरहद में सडक़ किनारे अपने टै्रक्टर को साइड में खड़ा वह लघुशंका कर रहा था। इतने में पीछे से तेज गति से आ रहे एक टै्रक्टर चालक ने सडक़ किनारे खड़े उसके टैक्टर को पीछे से टक्कर मार दी। इससे लघुशंका कर रहे राधेश्याम के ऊपर ट्रैक्टर का पहिया निकल गया। इससे मौत हो गई।
पाम ऑयल से भरा टैंकर पलटा, चालक हुआ चोटिल
रायपुर मारवाड़ ञ्च पत्रिका. फोरलेन पर बर टोल के पास रविवार को सवेरे पाम ऑयल से भरा टैंकर खाई में पलट गया। इससे टैंकर में भरा करीब २५ हजार लीटर ऑयल फैल गया। टैंकर पलटने से चालक चोटिल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। इधर, टैंकर पलटने के बाद आस पास के कुुंओं पर रहने वाले लोग बर्तनो में भरकार ऑयल ले गए। पुलिस ने वहां पहुंच लोगों को खदेड़ा।
पुलिस के अनुसार गुजरात के गांधीधाम से रवाना होकर जयपुर जा रहा ऑयल से भरा टैंकर रास्ते में टोल के पास अंनियत्रित होकर खाई में पलट गया। टैंकर की रफ्तार तेज होने से टैंकर खाई में गिरते ही टैंकर के वॉल्व खुल गए। इससे ऑयल खाई में फैल गया। खाई में बरसाती पानी जमा हो रखा था। इससे ऑयल पानी के साथ शामिल हो गया। टैंकर पलटने के बाद चालक बाहर निकल अन्य वाहन की मदद से चिकित्सालय के लिए निकल गया। सूने पड़े टैंकर से ऑयल निकलता देख वहां आस-पास के लोग जा पहुंचे। लोगों ने ऑयल ले जाने का लुत्फ उठाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को खदेड़ा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.