मोहनगढ़. क्षेत्र में मानसून की बरसात का दौर शुरू हो चुका है। बारिश होने के बाद से जहां किसानों ने अपने खेतों की ओर रुख किया है, वहीं 128 वीं पैदल वाहिनी प्रासे पर्यावरण राजरिफ की ओर से सघन पौधरोपण का अभियान चलाया जा रहा है। बटालियन द्वारा मानसून की पहली बरसात के साथ ही पौधारोपण का कार्य शुरू कर दिया। क्षेत्र में भीषण गर्मी व उमस की परवाह किए बिना बटालियन के अधिकारी व जवान पौधारोपण करने में जुट गए हैं। बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल उमराव सिंह राठौड़ ने बताया कि सत्र 2018-19 में मोहनगढ़ क्षेत्र में 2,40,000 नए पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए बटालियन के अधिकारी व जवान जुट गए हैं। बरसात के शुरू होते ही बटालियन द्वारा पौधारोपण के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है। जवानों द्वारा पौधे लगाए जा रहे हैं। बटालियन के जवानों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
निर्वाचन साक्षरता क्लबों का शीघ्र गठन कराएं
जैसलमेर. जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपमा जोरवाल ने स्वीप गतिविधियों के तहत निर्वाचन साक्षरता क्लबों की स्थापना विभिन्न स्तरों पर शीघ्र ही करने के साथ ही इन क्लबों के माध्यम से मतदाता शिक्षा की गतिविधियों को संपादित कराने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य के लिए स्वीप गतिविधियों का महत्वपूर्ण रोल होता है, इसलिए वे मतदाता संबंधी गतिविधियों को इन क्लबों के माध्यम से करवा कर मतदाताओं को मतदान करने के प्रेरित कराएं। उन्होंने इस कार्य को पूर्ण जिम्मेदारी एवं निर्वाचन विभाग के निर्देशों की पालना में विभिन्न गतिविधियों को समय-समय पर कराने पर जोर दिया। जिला निर्वाचन अधिकारी जोरवाल ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित निर्वाचन साक्षरता क्लब गठन की बैठक में यह निर्देश दिए। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी (एडीएम) केएल स्वामी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं स्वीप प्रभारी अनुराग भार्गव, उपखण्ड अधिकारी जैसलमेर हंसमुख कुमार, पोकरण रेणु सैनी के साथ ही शिक्षण संस्थाओं के अधिकारीगण उपस्थित थे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता शिक्षा की प्रक्रिया को विकसित एवं मजबूत करने के लिए विद्यालय स्तर पर भावी मतदाताओं के लिए साक्षरता क्लब, महाविद्यालय स्तर पर नव पंजीकृत मतदाताओं का साक्षरता क्लब, सामुदायिक स्तर पर चुनाव पाठशाला (साक्षरता क्लब) तथा मतदाता जागरूकता मंच का गठन किया जाना है। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को हर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर उच्च माध्यमिक विद्यालय में निर्वाचन साक्षरता क्लबों का गठन शीघ्र करने को कहा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपखण्ड अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रत्येक पॉलिंग स्टेशन पर बीएलओ के माध्यम से सामुदायिक साक्षरता क्लब का गठन चुनाव पाठशाला के रूप में करवाया जाना सुनिश्चित करें। उप जिला निर्वाचन अधिकारी स्वामी ने अधिकारियों को कहा कि वे निर्वाचन साक्षरता क्लब के गठन में किसी प्रकार की देरी नहीं करें एवं शीघ्र ही क्लबों का गठन कर मतदाता शिक्षा की गतिविधियों को संपादित करवाना सुनिष्चित कराएं। जिला साक्षरता एवं सतत् षिक्षा अधिकारी राजकुमार विश्नोई ने बैठक के दौरान निर्वाचन साक्षरता क्लबों के गठन के साथ ही उसमें की जाने वाली गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।





No comments:
Post a Comment