Breaking News
recent

प्रदर्शन कर बोले जजावर में खोलो ट्रोमा सेंटर

बूंदी. जजावर क्षेत्र केलोगों ने गुरुवार को जजावर में ट्रोमा सेंटर खोलने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जिला कलक्टर को ज्ञापन दिया। जिसमें उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग 148डी (गुलाबपुरा से उनियारा) पर जहाजपुर से उनियारा के बीच की दूरी 140 कि.मी. है। लेकिन इस दूरी के बीच में कहीं भी आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से युक्त ट्रोमा सेंटर नहीं है। जहां पर गंभीर घायलों को तत्काल पहुंचाकर उपचार करवाया जा सके। लेकिन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जजावर मध्य में पड़ता है, जो हाइवे से सटा हुआ है। ऐसे में इस पीएचसी में ट्रोमा सेंटर की सुविधाएं विकसित की जाए, ताकि घायलों को उपचार मिल सके। लोगों का कहना था कि हाइवे बनने के साथ ही यहां पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। लेकिन ट्रोमा सेंटर नहीं होने से लोगों को समय पर उपचार नहीं मिल पा रहा है।
ग्रामीणों ने कहा कि अभी तक तो हाइवे का उद्घाटन भी नहीं हुआ। इसके बावजूद हाइवे पर बड़ी संख्या में दुघर्टनाएं हो चुकी है। जिसमें कई लोग अपनी जान गवा चुके हैं। वहीं कई लोग गंभीर घायल होने से दिव्यांग भी हो गए हैं। इस दौरान भाजपा देहात महामंत्री दीक्षांत सोनी, विष्णु तिवारी, नरेश जैन, रामलाल गुर्जर, सुनिल जैन, महावीर जैन, कौशल नामा सहित कई लोग मौजूद थे। इसके बाद ग्रामीणों ने भाजपा जिलाध्यक्ष को भी ज्ञापन दिया।
छात्र व छात्राओं ने लिखे पोस्टकार्ड
जजावर. जजावर में ट्रोमा सेंटर खोलने की मांग को लेकर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जजावर के छात्र छात्राओं नेे गुरुवार को मुख्यमंत्री व चिकित्सा मंत्री के नाम पोस्टकार्ड लिखे। छात्रों ने सरकार को हाइवे पर हो रही दुर्घटनाओं का हवाला दिया। उन्होंने जल्द से जल्द ट्रोमा सेेंटर के संचालन की मांग की। ताकि दुर्घटनाओं में गंभीर घायलों को बचाया जा सके। पोस्टकार्ड अभियान को लेकर बच्चों में खासा उत्साह दिखा गया। सुबह से ही लोगों ने प्रशासन को पत्र लेकर क्षेत्र की समस्याओं से भी अवगत कराया। उन्होंने ट्रोमा सेंटर खोलने पर जोर दिया।





Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.