गढ़टकनेत। अजीतगढ़ थाना अंतर्गत की गांव दिवराला की ढाणी बलवंत सिंह निवासी एक विवाहिता ने मंगलवार को ढाणी के ही एक जने पर घर में घुसकर छेडख़ानी करने तथा मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कराया है।
अजीतगढ़ थाना प्रभारी हिम्मत सिंह ने बताया कि दिवराला की ढाणी बलवंत सिंह निवासी किरण यादव पत्नी बाबूलाल यादव ने मंगलवार को थाने पर रिपोर्ट देकर आरोप लगाया कि मेरा पति तथा मेरा जेठ मुंबई में काम के लिए रहते हैं।
1 जुलाई की शाम मैं घर पर अकेली थी तथा मेरा ससुर कमरे में आराम कर रहा था। अचानक ढाणी निवासी हिम्मत हमारे घर में घुसकर मेरे कमरे में आ गया। वह गलत नियत से मुझे देखने लग गया। मुझे पकड़ लिया तथा मेरे कपड़े फाड़ दिए।
साथ ही मेरे साथ अभद्रता की। विरोध करने पर उसने मेरे साथ मारपीट की, जिस कारण मेरे सिर पर तथा मुंह पर चोट आई। पेट पर भी चोट आई। हाय हल्ला सुनकर मेरा ससुर वहां भाग कर आया तो हिम्मत ने मेरे ससुर के साथ भी मारपीट की ।
रिपोर्ट में आरोप लगाया कि उसी समय हिम्मत के पिता भी वहां आ गए तथा हमारे घर में घुसकर मारपीट व गाली गलौज की। इतनी देर में ही हमारे घर वाले खेत से आ गए तथा आसपास के लोग भी वहां आकर जमा हो गए।
उसके बाद हिम्मत तथा उसका पिता वहां से भाग गया। साथ ही जाते-जाते धमकी देकर गए कि हम तुम्हारे को जान से मार देंगे । पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी।
फाेटाे- प्रतीकात्मक तस्वीर





No comments:
Post a Comment