Breaking News
recent

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किस लिए बोले हाथ में नहीं लेना चाहिए कानून



चित्तौैडग़ढ़. चाहे कोई भी कारण हो लेकिन कानून हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है। कानून हाथ में लेने वालों को सजा मिलनी ही चाहिए। ये बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल सैनी ने गुरूवार रात यहां सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान अलवर में गोतस्करी के शक में युवक रकबर की मौत के मामले में कहीं। उन्होंने भीड़ द्वारा पिटाई के बाद पुलिस द्वारा घायल युुवक रकबर का उपचार कराने से पहले गायों को गोशाला भेजने में लग जाने पर कहा कि गलती करने वालों को सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने भीड़ द्वारा पिटाई की घटनाएं बढऩे के बारे में कहा कि ऐसी घटनाएं रोकने के लिए सरकार कानून बनाएं और जो कानून बने हुए है उनका पूरी तरह पालन कराए। समाज में नकारात्मकता कम करने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाए। उन्होंने मीडिया में रेप की जगह दुष्कर्र्म शब्द प्रयोग को सकारात्मक पहल बताया।
.........................
शुरू हो चुकी प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया
उदयपुर से कोटा जाने के दौरान रात्रि प्रवास के लिए चित्तौड़ रूके सैनी ने आगामी विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी चयन प्रक्रिया के बारे में कहा कि ये प्रक्रिया चल रही है लेकिन चयन के लिए कई पैमाने है। इसके लिए फीडबैक जुटाने के साथ आन्तरिक सर्वे, कार्यकर्ताओं से बातचीत,मीडिया रिपोर्टिंग आदि का सहारा भी लिया जा रहा है। उन्होंने प्रत्याशी सूची कब जारी होगी इस बारे में सवाल को टालते हुए यहीं कहा कि पार्टी का संसदीय बोर्ड ही इस बारे में तय करेगा।
....................
कांकरोली में होगी गौरव यात्रा के आगाज पर सभा
सैनी ने ४ अगस्त से शुरू हो रही मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की राजस्थान गौरव यात्रा के बारे में कहा कि राजसमन्द जिले के चारभुजा से इसका आगाज होगा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पूजा के साथ इसकी शुरूआत करेंगे लेकिन सभा कांकरोली में होगी। इस सभा के लिए उदयपुर संभाग से सभी जिलों से भीड़ जुटाने का लक्ष्य है।
.................
जरूरत होगी तो करेंगे टीम में बदलाव
प्रदेश अध्यक्ष सैनी ने जिला संगठन में बदलाव के बारे में कहा कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने अपनी टीम भंग नहीं की। ऐसे में कहीं जरूरत महसूस होगी तो बदलाव किया जाएगा अन्यथा जहां अच्छा काम हो रहा वहां पूर्ववत व्यवस्था बनी रहेगी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.