सवाईमाधोपुर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 7 जुलाई के जयपुर प्रस्तावित दौरे को लेकर शनिवार को खासा कोठी विधायक कार्यालय पर भाजपा शहर व ग्रामीण मण्डल एवं बजरिया मण्डल की संयुक्त बैठक हुई। मुख्य अतिथि जिला महामंत्री अरविन्द गौतम ने बताया कि इस दौरान केन्द्र व राज्य सरकार की कई योजनाओं में लाभान्वित हुए लाभार्थियों से प्रधानमंत्री सीधे रूबरू होंगे। जिले से लगभग 5500 हजार लाभार्थियों को जयपुर ले जाने के लिए मण्डल व बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी।
3 से 5 जुलाई के बीच सभी मण्डल स्तर पर बूथ अध्यक्ष व पदाधिकारियों की बैठक प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर की जाएगी। बैठक में जिला संगठन महामंत्री भरत मथुरिया, जिला उपाध्यक्ष हरिओम गर्ग, मण्डल अध्यक्ष हरिबाबू नगर, रामकिशोर अग्रवाल, अशोकराज मीना आदि ने कार्यक्रम की तैयारी को लेकर मण्डल पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी। बैठक में मण्डल महामंत्री हरिप्रसाद गुप्ता, चन्दनसिंह, लोकेश जैन, पृथ्वीराज मीना, अनिल शर्मा, जगमाल सिंह नरूका, रामू गौतम, शंकर नारानिया, मोहनलाल नामा आदि मौजूद थे। भाजपा मण्डल कुस्तला की बैठक शनिवार को ग्राम सेवा सहकारी भवन परिसर में मण्डल अध्यक्ष रामप्रसाद जांगिड़ की अध्यक्षता में हुई। महामंत्री कैलाशचंद सैनी ने बताया कि इस दौरान बूथ अध्यक्षों को बुलाया और सात जुलाई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा को सफल बनाने का आह्वान किया।
चीन में प्रतिनिधित्व करेगा बहरावण्डा खुर्द का विशाल
बहरावण्डा खुर्द . कस्बा निवासी विशाल मिश्रा पुत्र जगदीश प्रसाद मिश्रा 3 जुलाई से 10 जुलाई तक चीन में आयोजित होने वाले अन्तरराष्ट्रीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम में भारत के प्रतिनिधि के रूप में भाग लेंगे। इस उपलब्धि पर कस्बे के ग्रामीणों सहित परिवारजनों ने विशाल को बधाई दी। शनिवार को दिल्ली जाते हुए विशाल ने बताया कि वह जिले के एकमात्र छात्र है, जिसको यह अवसर मिला है।
इस कार्यक्रम के अन्तर्गत चीन की राजधानी बीजिंग, शंघाई, युवांग और चीन की दीवार जैसे पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। आठ दिवसीय इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों की शिक्षा, संस्कृति, सभ्यता को बढ़ावा देना है। गौरतलब है कि विशाल ने हाल ही में चैन्नई से सोशल वर्क के क्षेत्र में अपनी 2 वर्षों की पढ़ाई पूरी की है।





No comments:
Post a Comment